बिहार सियासत: 'बीजेपी की IT सेल का काम अब बिहार में', RJD नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा जोरदार निशाना, क्यों दिया ऐसा बयान? जानिए

- बिहार में सियासी पारा हाई
- तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा
- हम कानून का पालन करते हैं- RJD नेता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में ईडी ने मंगलवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटे तेज प्रताप यादव से पूछताछ की। जिसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी की आईटी सेल को बिहार तो आना ही था। तेजस्वी यादव ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उनका मानना है कि बीजेपी अब बिहार के नेताओं पर शिकंजा कसेगी।
सरकार पर निशाना
RJD नेता राबड़ी देवी से ईडी पूछताछ की पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब दिल्ली का चुनाव खत्म हुआ तब हमने कहा था कि अब भाजपा की A-Z जो भी टीमें हैं या IT सेल है, उनका काम केवल बिहार में है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हम कानूनी व्यवस्था का पालन करने वाले लोग हैं। जो बुलाता है हम जाते हैं। अगर मैं राजनीति में नहीं होता तो मेरे पर एक केस होता क्या? राजनीतिक प्रतिशोध के कारण मुकदमा कराया जा रहा है। इससे हमें फर्क पड़ने वाला नहीं है।
मीसा भारती की पहली प्रतिक्रिया
आरजेडी नेता मीसा भारती ने ईडी के समन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया था। हम समय पर पहुंचे और उन्होंने जो भी सवाल पूछे, उनका जवाब दिया। वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे और हमने अपनी जिम्मेदारी पूरी की और हमारे कार्यकर्ता जो बाहर थे, वह अपना फर्ज निभा रहे थे। उन्होंने बताया कि कल यानी कि बुधवार को लालू यादव को समन किया गया है।
Created On :   19 March 2025 11:24 AM IST