बिहार सियासत: 'कांग्रेस ने भड़काए दंगे...,' राहुल गांधी की पदयात्रा पर बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन का निशाना

- सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी को घेरा
- कहा- बिहार को किया बर्बाद
- बिहार की यात्रा पर राहुल गांधी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानि सोमवार (7 अप्रैल) को बिहार दौरे पर आए हुए हैं। राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसद कन्हैया कुमार की 'पलायल रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल हुए। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने निशाना साधा है। हुसैन ने कहा कि बिहार की बर्बादी की जिम्मेदार कांग्रेस है। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ दंगे ही भड़काए हैं।
बीजेपी नेता ने कांग्रेस को घेरा
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी बेगूसराय में पदयात्रा में शामिल हुए हैं और सफेद टी-शर्ट आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार की बर्बादी के लिए कांग्रेस भी उतनी ही जिम्मेदार है। जब कांग्रेस हुकूमत में थी, तो उसने सिर्फदंगे भड़काए।राहुल गांधी जानते हैं कि यहां भी उनका हाल दिल्ली जैसा ही होगा। दिल्ली में वे जीरो पर आउट हुए और बिहार में भी जीरो पर आउट होंगे। राहुल गांधी आरजेडी पर दबाव बनाने के लिए बिहार गए हैं।
हजारों की संख्या में दिखे कांग्रेस समर्थक
राहुल गांधी कांग्रेस सांसद कन्हैया कुमार की 'पलायल रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल हुए। यह पदयात्रा बेगूसराय में चल रही है। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रस समर्थकों ने पार्टी का झंडा लहराकर राहुल गांधी का साथ दिया। राज्य में चुनाव होने वाले हैं इसलिए नेता प्रतिपक्ष बिलकुल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। बीते 4 महीनों में यह बिहार में उनका तीसरा दौरा है।
Created On :   7 April 2025 5:03 PM IST