दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: क्या पंजाब से लूटा हुआ पैसा आ रहा है दिल्ली? स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप, विभव कुमार को लेकर क्या बोलीं राज्यसभा सांसद?
![क्या पंजाब से लूटा हुआ पैसा आ रहा है दिल्ली? स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप, विभव कुमार को लेकर क्या बोलीं राज्यसभा सांसद? क्या पंजाब से लूटा हुआ पैसा आ रहा है दिल्ली? स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप, विभव कुमार को लेकर क्या बोलीं राज्यसभा सांसद?](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/11/1402444-dawa.webp)
- स्वाति मालीवाल का बड़ा दावा
- केजरीवाल पर साधा निशाना
- विभव कुमार को किया सीएम मान का सलाहाकार नियुक्त- मालीवाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और देश की राजधानी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने गुंडे विभव कुमार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। मालीवाल ने सवाल किया कि क्या पंजाब से लूटा हुआ पैसा दिल्ली आ रहा है?
मालीवाल का बड़ा दावा
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि कुछ लोग पंजाब को अपना निजी ATM मानने लगे हैं। पंजाब के लोग और विधायकों में काफी गुस्सा है। अरविंद केजरीवाल ने अपने गुंडे विभव कुमार को भगवंत मान के मुख्य सलाहकार के तौर पर नियुक्त करवा दिया है। क्या पंजाब से लूटा पैसा अब दिल्ली आ रहा है? जब पंजाब ने अरविंद केजरीवाल को जनादेश दिया है तो उन्होंने पंजाब के लिए किया क्या है?
AAP की बैठक
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (11 फरवरी) को पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ बैठक की। इस मीटिंग में पंजाब के कई सांसद और विधायक भी शामिल हुए। बैठक के बाद सीएम मान ने बताया कि पंजाब में आप सरकार शिक्षा, पानी जैसे अन्य क्षेत्रों में काम कर रही है। वहीं, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने कहा कि बैठक में दिल्ली में मिली हार का भी मंथन हुआ है।
'सभी विधायक हैं एकजुट'
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा कि पंजाब को सुशासन में, विकास में नेशनल लेवल का मॉडल बनाया जाएगा, उसके लिए आज चर्चा हुई। दिल्ली की हार को लेकर भी मंथन हुआ है। दिल्ली के लोगों ने AAP को नकारा नहीं है, लोगों ने AAP को विपक्ष में बैठाया है ताकि ये सरकार से लोगों के काम करवा सकें। सभी विधायक एकजुट हैं।
Created On :   11 Feb 2025 5:31 PM IST