उत्तर प्रदेश सियासत: अखिलेश यादव और सपा से अलग होकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाई नई पार्टी, नाम और झंडा आया सामने

- स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाई अपनी नई पार्टी
- अखिलेश और सपा से हुए पूरी तरह अलग
- नई पार्टी का नाम और झंडा आया सामने
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गरमाया हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश की समाजवादी पार्टी के भीतर विवाद लगातार गहरा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ दिनों पहले अपने पद से इस्तीफा दिया था। तब से खबरें सामने आ रही थीं कि स्वामी प्रसाद अपनी प्रदेश में अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। इस बीच अब वह समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से पूरी तरह से अलग होकर नई पार्टी का गठन कर लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य की इस नई पार्टी का नाम और इसका झंडा भी सामना आ चुका है।
नई पार्टी का नाम और झंडा आया सामने
दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए की राज्यसभा चुनाव के टिकट ना देने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह पार्टी के कुछ नेताओं के बयानबाजी से आहत हुए हैं। इसलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का साथ छोड़ दिया। अब सोमवार को उन्होंने अपनी नई पार्टी का गठन किया है। इस पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी है। जबकि इसका झंडा नीले,लाल और हरे रंग का है। जिसमें आरएसएसपी लिया हुआ है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है स्वामी प्रसाद मौर्य की इस पार्टी में कौन-कौन और कितने नेता शामिल हैं।
साहेब सिंह धनगर ने किया था पार्टी का गठन
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन साल 2013 में अलीगढ़ के साहेब सिंह धनगर की ओर से किया गया था। साहेब सिंह धनगर उत्तर प्रदेश राजनीति के बड़े नाम हैं। उन्होंने साल 1993 में बासपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। जबकि 2002 में सपा की ओर से भी चुनाव लड़े थे। लेकिन 2013 में उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाई। उनकी यह पार्टी साल 2014, 2017 और 2019 में चुनावी मैदान पर उतरी थी। जबकि साल 2020 में कई छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर इंडियन डेमोक्रेटिट एलायंस यानि कि आईडीए बनाया। जिसने साल 2022 में चुनाव लड़ा था।
Created On :   19 Feb 2024 1:02 PM IST