कांग्रेस नेता गिरफ्तारी मामला: 'सीएम झूठे केस करते हैं,' कांग्रेस नेता रीतम सिंह की गिरफ्तारी के बाद संदीप दीक्षित ने असम सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

- संदीप दीक्षित ने हिमंत शर्मा को घेरा
- कहा असम सरकार पर भरोसा करना मुश्किल
- बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में कांग्रेस नेता रीतम सिंह (Ritam Singh) की गिरफ्तारी से सियासी बवाल मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। इस कड़ी में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने रविवार (16 मार्च) को मीडिया से बात करते हुए असम सरकार को घेरे में लिया है। संदीप दीक्षित ने कहा कि असम में अक्सर देखा गया है कि मुख्यमंत्री (हिमंत बिस्व शर्मा) झूठे केस कर देते हैं। असम की सरकार बीते कुछ दिनों से जिस प्रकार काम कर रही है, उसपर पूरी तरह से भरोसा करना कि वह कानून के मुताबिक ही चल रही है यह मुश्किल है।
संदीप दीक्षित की प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि अगर उन्होंने (रीतम सिंह) कोई अपराध किया है, तो कानून को अपना काम करना चाहिए। लेकिन पिछले कुछ दिनों से असम सरकार जिस तरह से काम कर रही है, उससे यह संदेह है कि वे कानून का पालन करेंगे या नहीं।
#WATCH | Delhi: On the arrest of a Congress leader in Assam, Congress leader Sandeep Dikshit says, "If he (Congress leader Reetam Singh) has committed a crime, the law should take its course... But the way the Assam government has been functioning for the last few days, it is… pic.twitter.com/EAiSrjvlF0
— ANI (@ANI) March 16, 2025
कांग्रेस नेता क्यों हुए गिरफ्तार?
असम के कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह ने 13 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट किया था जो उनके लिए भारी पड़ गया है। इसमें उन्होंने बीजेपी के 1 पूर्व राज्य प्रमुख और 2 मौजूदा एमएलए के खिलाफ दर्ज केस को लेकर सवाल किया था। धेमाजी जिले में रेप के एक केस में कोर्ट ने 3 लोगों को आरोपी ठहराया था। इसी से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट रीतम सिंह ने पोस्ट कर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने लिखा था, ''इन दोषियों को वह सजा मिली जिसके वे हकदार थे। लेकिन असम भाजपा ने मनाब डेका, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भाबेश कालिता, पूर्व मंत्री राजेन गोहेन जैसे मंत्रियों और विधायकों पर क्या आरोप लगाया है। क्या कानून सबके लिए समान है।''
Created On :   16 March 2025 1:32 PM IST