रेखा गुप्ता की मीटिंग: दोपहर 2 बजे सीएम रेखा गुप्ता की जल बोर्ड के साथ बैठक, परवेश वर्मा भी होंगे शामिल, आयुष्मान योजना के बाद अब इस मुद्दे पर नजर

दोपहर 2 बजे सीएम रेखा गुप्ता की जल बोर्ड के साथ बैठक, परवेश वर्मा भी होंगे शामिल, आयुष्मान योजना के बाद अब इस मुद्दे पर नजर
  • रेखा गुप्ता की जल बोर्ड के साथ मीटिंग
  • अब यमुना पर दिल्ली सीएम की नजर
  • आप-कांग्रेस पर जोरदार निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथग्रहण करते ही काफी एक्टिव हो गई हैं। शुक्रवार को दोपहर दो बजे रेखा गुप्ता की जल बोर्ड के साथ बैठक है। इस मीटिंग में परवेश वर्मा भी शामिल होंगे जहां यमुना के पानी और सफाई को लेकर चर्चा की जाएगी। दिल्ली वालों के लिए यमुना की सफाई का मुद्दा लंबे समय से रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले भी इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ओर भारतीय जनता पार्टी के बीच काफी हंगामा हुआ था। वहीं, अब सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के मामले को लेकर बैठक बुलाई है। इसके अलावा टूटी सड़कों को लेकर भी बैठक बुलाई गई है।

यमुना को करेंगे साफ

बीजेपी ने चुनाव के दौरान दिल्ली वालों से दावा किया था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे।

यमुना नदी पर सियासत

विधानसभा चुनाव के वक्त आप ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया था। अरविंद केजरीवाल (आप के राष्ट्रीय संयोजक) और आतिशी (पूर्व सीएम) सहित आप के कई वरिष्ठ नेताओं का कहना था कि बीजेपी ने यमुना नदी के पानी में जहर मिलाया है। फैक्ट्रियों का वेस्ट नदी में छोड़ा जाता है जिससे पानी पीने लायक नहीं रह गया है। वहीं, बीजेपी ने इस आरोप का खंडन किया था। इस मुद्दे को लेकर कई प्रदर्शन भी हुए थे। साथ ही, पूर्व सीएम और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चुनाव आयोग को चिट्ठी भी लिखी थी।

आयुष्मान योजना को मंजूरी

यमुना मुद्दे के अलावा बीजेपी ने आयुष्मान योजना को भी लागू करने का वादा किया था। पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने दी। उन्होंने आप और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 15 साल राज किया और AAP ने 13 साल राज किया। उन्होंने क्या किया, इस पर गौर करने के बजाय वे हमारे एक दिन पर सवाल कैसे उठा सकते हैं? हमने शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन कैबिनेट मीटिंग की और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे AAP ने रोक दिया था। हमने पहले दिन दिल्ली के लोगों को 10 लाख रुपये का लाभ दिया। उन्हें हमसे सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है। हम अब दिल्ली की चिंता करेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को उसका हक मिलेगा। उन्हें अपनी पार्टी संभालनी चाहिए, बहुत से लोग हैं जो जाना चाहते हैं। उन्हें चिंता है कि जब CAG की रिपोर्ट सदन में पेश होगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे।

Created On :   21 Feb 2025 12:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story