गांधी परिवार पर सवालों की बौछार: 'कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं राहुल गांधी...', मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं राहुल गांधी..., मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
  • विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
  • कहा- कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं राहुल गांधी
  • विश्वास सारंग ने की गांधी परिवार पर सवालों की बौछार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं और कहते हैं कि मैं हिंदू हूं। 66 करोड़ लोग महाकुंभ गए। मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी का नाम ढूंढता रहा। मुझे नाम नहीं मिला।जाकर डुबकी लगा लेते।

गांधी परिवार पर किया हमला

जबलपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- राहुल गांधी कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं और कहते हैं कि मैं हिंदू हूं। प्रियंका गांधी गंगा मैया की उलटी आरती उतारती हैं और कहती हैं मैं हिंदू हूं। सोनिया गांधी कहती हैं कि मैं भारत की बहू बन गई हूं।

गांधी परिवार से महाकुंभ को लेकर किया सवाल

बीजेपी के वरिष्ठ नेता विश्वास सारंग ने कहा कि 66 करोड़ लोग महाकुंभ स्नान में गए। मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी का नाम ढूंढता रहा, मुझे नाम नहीं मिला, जाकर डुबकी लगा लेते। क्योंकि इटली से अनुमति नहीं मिली और कहीं ईसाई धर्म से निकाल ना दिया जाए इस डर के कारण नेहरू परिवार ने डुबकी नहीं लगाई। ईसाई धर्म छूट ना जाए इसलिए वे कुंभ नहीं गए।

Created On :   1 March 2025 6:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story