ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस: राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर एक फेलो कार्यक्रम की घोषणा की

- पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर एक फेलो कार्यक्रम का ऐलान
- ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस' का एक लिंक भी साझा किया
- मध्य-करियर वाले पेशेवरों के लिए डॉ. मनमोहन सिंह फेलो कार्यक्रम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर एक फेलो कार्यक्रम का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की। गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पेशेवरों के लिए इस कार्यक्रम में इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं।
गांधी ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा अब समय आ गया है कि भारत के सबसे अनुभवी प्रतिभाशाली लोग अपनी शक्ति कार्यशैली क्षमताओं को राजनीति में लाएं। डॉ. मनमोहन सिंह फेलो कार्यक्रम मध्य-करियर वाले पेशेवरों के लिए है, वे सार्वजनिक जीवन में कदम रखें, ईमानदारी के साथ नेतृत्व करें, तथा एक प्रगतिशील और समावेशी भारत के निर्माण में मदद करें। राहुल गांधी ने आवेदन करने के लिए 'ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस' का एक लिंक भी शेयर किया है।
कांग्रेस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम के तहत देश भर से 50 पेशेवरों का सेलेक्शन किया जाएगा। उन्हें पार्टी के प्रमुख नेता ट्रैनिंग देंगे। नेता से प्रशिक्षण मिलने के बाद इन लोगों का पार्टी संबंधित कार्यों में सहयोग लिया जाएगा। गांधी ने कहा यह प्रोग्राम उन लोगों के लिए है जो अपने करियर के मिड स्तर पर हैं और अब तक करियर में 10 साल दे चुके हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी के एक सेलेक्टिव पैनल द्वारा लंबी और गहन चयन प्रक्रिया के बाद सेलेक्शन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से मार्गदर्शन दिया जाएगा। हालांकि कांग्रेस नेता ने कहा डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम कोई इंटर्नशिप प्रोग्राम नहीं है, बल्कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की टॉप लीडरशीप के साथ मिलकर काम करने का मौका है। अगर आपके पास 10 साल का अनुभव है और आप सार्थक प्रभाव डालने के लिए तैयार हैं, तो यह नेतृत्व में कदम रखने के लिए आपके पास मौका है। इसलिए जो लोग आवेदन कर रहे हैं उन्हें यह समझना होगा कि यह एक गंभीर कार्यक्रम है और गंभीर लोग ही आवेदन करे।
Created On :   4 April 2025 6:12 PM IST