गुजरात दौरा: राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के संगठनों में कई तरह का विभाजन

- 'मैं यहां कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं आया हूं- गांधी
- गुजरात की जनता विपक्ष चाहती है भाजपा की बी टीम नहीं
- राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी कांग्रेस को दिखाया आईना
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान गांधी ने अपनी ही पार्टी को आईना दिखाया। कांग्रेस वर्कर्स को संबोधित करते हुए गांधी ने टिप्पणियां करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किया।
गांधी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को 20-30 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा तो किसी भी तरह कि हिचकिचाहट और घबराहट नहीं होनी चाहिए। गांधी ने कहा कांग्रेस में कई बब्बर शेर हैं। कांग्रेस नेता ने कहा पार्टी में दो गुट हैं। एक जनता के साथ है, जबकि दूसरा जनता से दूर है। गांधी ने गुजरात कांग्रेस नेताओं को खरी खोटी सुनाई। गांधी ने कहा उन्हें ये बात स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नेता दिशा दिखाने में फेल रहे। गांधी ने कहा कांग्रेस में बब्बर शेरों की कमी नहीं हैं। लेकिन पीछे से चेन लगी है और बब्बर शेर बंधे हुए हैं। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने गांधी से कहा कि कांग्रेस में दो तरह के घोड़े होते है एक रेस का और दूसरा बारात का, कांग्रेस बारात के घोड़े को रेस में कूदा रही है. और रेस के घोड़े को बारात में डाल देती है।
इससे पहले लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल ने अहमदाबाद में महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। गुजरात में आए गांधी ने कहा मैं यहां प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए आया हूं। गुजरात में कांग्रेस में कई तरह के विभाजन की बात कहते हुए गांधी ने कहा पार्टी में दो गुट है, एक वो जो जनता की इज्जत करता है, जनता के मुद्दों के लिए आवाज उठाता है, उसके दिल में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। दूसरा गुट जनता की इज्जत नहीं करता है। इसके लोग बीजेपी से मिले हुए हैं।
Created On :   8 March 2025 1:26 PM IST