हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: एग्जिट पोल को लेकर सियासत गर्म, अब कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने किया बड़ा दावा

एग्जिट पोल को लेकर सियासत गर्म, अब कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने किया बड़ा दावा
  • हरियाणा में 5 अक्टूबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव
  • 8 अक्टूबर को आएंगे चुनावी नतीजे
  • चुनावी नतीजे को लेकर उत्साहित हैं लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। जिसके बाद शनिवार शाम 6 बजे से एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। जिसमें कांग्रेस को हरियाणा में पूर्ण बहुमत मिलती हुई दिखाई दे रही है। सभी एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने का दावा किया है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, एग्जिट पोल में बीजेपी पूर्ण बहुमत से काफी ज्यादा दूर रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "मुझे लगता है कि 60 से अधिक सीटों पर हमारी जीत होगी। बहुत अच्छे ढ़ंग से सरकार बनेगी। लोगों का बदलाव का मूड है और लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं कि कांग्रेस एक अच्छा विकल्प है। पिछले 10 सालों का भाजपा को जो शासन रहा उससे अब विपरीत हो और लोगों की सरकार बने। हर वर्ग को लगे कि उसकी सरकार है।" बता दें कि, राज्य मे बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की रही। ऐसे में एग्जिट पोल के आने के बाद सियासत तेज हो गई है।

एग्जिट पोल पर बोले सीएम सैनी

वहीं, एग्जिट पोल को लेकर सीएम नायाब सिंह सैनी ने कहा- 8 तारीख को हम सरकार बना रहे हैं, मेरे पास रिपोर्ट्स हैं। 8 तारीख को जनता देगी जवाब और यह कहेंगे ईवीएम है खराब। मैंने कहा हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। कई सीटों पर हमारा मुकाबला था और इससे हम अछूते नहीं हैं। हम तीसरी बार हरियाणा में अपने कामों के बल पर सरकार बनाएंगे। साथ ही, सीएम ने भारतीय जनता पार्टी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा- डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा के लोगों के हित में काम किए हैं। लोगों के जीवन को सरल और सुगम करने और लोगों को राहत देने का काम हम लोगों ने किया है।

Created On :   6 Oct 2024 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story