तमिलनाडु सियासत: पीएम मोदी ने एमके स्टालिन पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोगों की आदत रोते रहने की

- पीएम मोदी ने एमके स्टालिन पर साधा निशाना
- कहा- कुछ लोगों की आदत रोते रहने की
- इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट को लगभग 6 गुना बढ़ाया- पीएम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका का दौरा पूरा करने के बाद सीधे तमिलनाडु पहुंचे। जहां उन्होंने रामेश्वरम के रामनाथपुरम में न्यू पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। तमिलनाडु के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने रामेश्वरम के रामनाथपुरम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वहां के सीएम एमके स्टालिन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग की आदत हमेशा रोते रहने की है। वह हमेशा रोते रहते हैं।
उन्होंने कहा- विकसित भारत के सफर में तमिलनाडु का बहुत बड़ा रोल है। मैं मानता हूं, तमिलनाडु का सामर्थ्य जितना ज्यादा बढ़ेगा, भारत की ग्रोथ उतनी तेज होगी। बीते दशक में, तमिलनाडु के विकास के लिए 2014 की तुलना में तीन गुना ज्यादा पैसा केंद्र सरकार की ओर से दिया गया है। इसके बावजूद भी कुछ लोगों को बिना कारण रोते रहने की आदत है, वो रोते रहते हैं। 2014 से पहले रेल प्रोजेक्ट के लिए हर साल सिर्फ 900 करोड़ रुपये ही मिलते थे। इस वर्ष तमिलनाडु का रेल बजट 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है और भारत सरकार यहां के 77 रेलवे स्टेशन को मॉडर्न भी बना रही है. इसमें रामेश्वरम का रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट को लगभग 6 गुना बढ़ाया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- पिछले 10 वर्षों में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना कर लिया है। इतनी तेज़ वृद्धि का एक बड़ा कारण हमारा बेहतरीन आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। पिछले 10 वर्षों में हमने रेलवे, सड़क, एयरपोर्ट, बंदरगाह, बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट को लगभग 6 गुना बढ़ाया है।
उन्होंने आगे कहा- आज देश में बहुत तेजी से मेगा प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। आप नॉर्थ में देखेंगे तो जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज में से एक 'चिनाब ब्रिज' बना है। वेस्ट में जाएंगे तो मुंबई में देश का सबसे लंबा सी ब्रिज 'अटल सेतु' बना है। ईस्ट में जाएंगे तो असम के 'बोगीबील ब्रिज' के दर्शन होंगे। साउथ में आते हैं तो दुनिया के गिने-चुने वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज में से एक 'पंबन ब्रिज' का निर्माण पूरा हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- आज रामनवमी का पावन पर्व है, अब से कुछ समय पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है। भगवान श्री राम का जीवन, उनके राज से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है।
भारत रत्न डॉ. कलाम की भूमि- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- यह भारत रत्न डॉ. कलाम की भूमि है, उनके जीवन ने हमें दिखाया कि विज्ञान और अध्यात्म एक दूसरे के पूरक हैं। इसी तरह रामेश्वरम के लिए नया पंबन ब्रिज प्रौद्योगिकी और परंपराओं को एक साथ लाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- पिछले 10 वर्षों में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना कर लिया है। इतनी तेज़ वृद्धि का एक बड़ा कारण हमारा बेहतरीन आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। पिछले 10 वर्षों में हमने रेलवे, सड़क, एयरपोर्ट, बंदरगाह, बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट को लगभग 6 गुना बढ़ाया है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- देश में मेगा प्रोजेक्ट्स पर बहुत तेज गति से काम हो रहा है। अगर आप उत्तर में देखेंगे तो दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज में से एक चेनाब ब्रिज जम्मू-कश्मीर में बनाया गया है। अगर आप पश्चिम में जाएंगे तो देश का सबसे लंबा समुद्री पुल, अटल सेतु, मुंबई में बनाया गया है। अगर आप पूर्व में जाएंगे तो आपको असम में बोगीबील ब्रिज दिखेगा और अगर आप दक्षिण में आएंगे तो दुनिया के कुछ वर्टिकल लिफ्ट ब्रिजों में से एक पंबन ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बीते दशक में भारत ने सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी रिकॉर्ड निवेश किया है। बीते 10 सालों में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर देश भर के गरीब परिवारों को मिले हैं। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12 लाख से ज्यादा पक्के घर यहां तमिलनाडु में मेरे गरीब परिवार के भाई-बहनों को मिले हैं।
Created On :   6 April 2025 5:26 PM IST