बिहार विधानसभा चुनाव 2025: JDU की कितनी तैयारी! CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से बढ़ेगा NDA का वोट बैंक, इस करीबी मंत्री ने बताया पार्टी की रणनीति

JDU की कितनी तैयारी! CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से बढ़ेगा NDA का वोट बैंक, इस करीबी मंत्री ने बताया पार्टी की रणनीति
  • बिहार में इस साल के अंत से पहले विधानसभा चुनाव
  • चुनाव के लिए जेडीयू ने तैयारियां की तेज
  • नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर विजय चौधरी का बयान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इस साल के अंत से पहले विधानसभा चुनाव का आगाज होना है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस सिलसिले में बिहार की सत्ताधारी एनडीए सरकार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कदम आगे बढ़ा लिया है। उन्होंने राज्य में जेडीयू के नेतृत्व में प्रगति यात्रा की शुरुआत कर दी थी। यह यात्रा 23 दिसंबर 2024 से 21 फरवरी 2025 तक चली थी। लिहाजा, राज्य में नीतीश कुमार कई जिलों में योजनाओं की सौगात देकर आगामी चुनाव में जेडीयू के वोट बैंक को मजबूत कर रहे हैं। इस बारे में राजनीतिक विशेषज्ञों ने अपनी राय पेश की है। उनका कहना है कि प्रगति यात्रा के जरिए सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं।

विजय चौधरी ने दिया बड़ा बयान

इस बीच सीएम नीतीश कुमार के खास और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी वक्त चुनाव का सामना करने को हम लोग तैयार हैं। यह सब तकनीकी बातें हैं। चुनाव आयोग फैसला करेगा। नीतीश के नेतृत्व में एनडीए एकजुट है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA किसी भी समय तैयार है, चाहे चुनाव हो या विपक्ष की कोई भी चुनौती हो हम सामना करने को तैयार हैं।

किसी भी वक्त चुनाव का सामना करने को हम लोग तैयार हैं। यह सब तकनीकी बातें हैं। चुनाव आयोग फैसला करेगा। नीतीश के नेतृत्व में एनडीए एकजुट है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA किसी भी समय तैयार है, चाहे चुनाव हो या विपक्ष की कोई भी चुनौती हो हम सामना करने को तैयार हैं।

जेडीयू की विकास यात्रा

जेडीयू नेता के इस बयान से सूबे के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या बिहार में समय से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं? बता दें, राज्य में नवंबर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे में नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा समाप्त के दो दिन बाद विजय चौधरी के बयान से सियासत गरमा गई है। जेडीयू नेता ने कहा कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में दो महीने तक चलने वाली प्रगति यात्रा बिहार के विकास की गाथा की यात्रा थी।

इस दौरान विजय चौधरी ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में जो विकास कार्य हुए उसकी समीक्षा भी हुई है। नीतीश कुमार ने कई जिलों में जाकर विकास योजनाओं का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने बताया कि प्रगति यात्रा मुख्यमंत्री के कई यात्राओं से अलग रही है। इस यात्रा के दौरान जिलों में जो बैठक होती थी, जिसमें सभी प्रतिनिधि शामिल होते थे। सभी की बातें सुनी जाती थीं। इस यात्रा का असर आने वाले दिनों में दिखेगा।

Created On :   22 Feb 2025 5:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story