उत्तर प्रदेश सियासत: विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर विधानसभा में उठाए सवाल, अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आया बयान, समाजवादी पार्टी को घेरा

- विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर विधानसभा में उठाए सवाल
- अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आया बयान
- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी को घेरा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को विपक्ष ने राज्य के कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। जिस पर अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष भटक चुका है। उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर 1 राज्य के रूप में स्थापित होने जा रहा है। राज्य में विकास और कानून व्यवस्था दोनों बेहतर हुई है।
विपक्ष के सवाल पर डिप्टी सीएम का बयान
विधानसभा में विपक्ष द्वारा राज्य के कानूनृ-व्यवस्था पर सवाल उठाने जाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "विपक्ष पूरी तरह से भटका हुआ है। उनको कुछ पता ही नहीं है। उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर 1 राज्य के रूप में स्थापित होने जा रहा है। विकास और कानून-व्यवस्था बेहतर हो रही है। उन पर जो चश्मा है उसे उतार कर देखना चाहिए कि सपा के कार्यकाल में गुंडई, अराजकता, दंगा, महिलाओं के खिलाफ अपराध, वसूली याद नहीं आ रहा है क्या?"
सपा अपराधियों को पैदा करने वाली पार्टी- केशव प्रसाद मौर्य
वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "सपा अपराधियों को पैदा करने वाली पार्टी है। इनको दृष्टि दोष हो गया है। महाकुंभ की सच्चाई को देखें और आस्था की डुबकी लगाएं। नहीं लगाएंगे तो शायद आने वाली पीढ़ियां भी उन्हें माफ नहीं करेगी।"
Created On :   24 Feb 2025 10:19 PM IST