बिहार सियासत: आगामी विधानसभा चुनाव में किसको मिलेगी प्रचंड जीत? चुनावी भविष्यवाणी कर RJD-कांग्रेस पर जमकर बरसे नित्यानंद राय

- बिहार में सियासी हलचल तेज
- केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस-आरजेडी को घेरा
- कहा कुछ लोग बिहार को बदनाम करने में जुटे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में गरमा-गर्मी का माहौल बना हुआ है। इस कड़ी में भारत के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी कुछ लोग ऐसे हैं जो बिहार को बदनाम करने पर तुले हुए हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जो भी विकास हो रहा है तेजस्वी यादव उसे देख नहीं पा रहे हैं।
'कुछ लोग बिहार को कर रहे बदनाम'
राय ने कहा कि होली के त्योहार में बिल्कुल बिहार का विकास दिखता था, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार की विधि व्यवस्था दिखती थी और आज बिहार में कुछ लोग ऐसे हैं, जो प्रदेश को बदनाम करने में लगे हैं।
क्या कर रही है बिहार में एनडीए सरकार ?
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार के लोग अब जात-पात से उठकर विकास की राजनीति पर भरोसा करने में लगे हैं। सभी अपने बच्चों का आने वाला कल अच्छा चाहते हैं। उन्हें मालूम है कि बच्चों का भविष्य बनाना है तो विकास चाहिए, शांति और अवसर चाहिए। एनडीए सरकार में यह मिल रहा है।
केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राय ने कांग्रेस और आरजेडी पर कड़ा प्रहार करते हुए आगामी बिहार चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि "जंगल राज" और जाति-आधारित, परिवारवाद राजनीति से बोर हो गए हैं। बिहार के लोग आने वाले दिनों में कांग्रेस, RJD और वामपंथियों का सूपड़ा साफ करेगी और NDA प्रचंड बहुमत से राज्य में जीत दर्ज करेगी।
Created On :   16 March 2025 4:37 PM IST