केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में फंसी बस को लगाया धक्का

By - Bhaskar Hindi |9 Nov 2022 6:22 AM IST
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में फंसी बस को लगाया धक्का
हाईलाइट
- बिलासपुर जिले में प्रचार
डिजिटल डेस्क, शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक सार्वजनिक परिवहन बस धक्का लगाया, दरअसल बस खराब हो गई थी और हाईवे पर खड़ी थी, जिससे ट्रैफिक जाम हो रहा था।
ट्रैफिक जाम में मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला भी फंस गया। इस दौरान वह अपनी गाड़ी से उतरे और वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से बस में धक्का लगाने लगे। ठाकुर 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिलासपुर जिले में प्रचार कर रहे थे।
आईएएनएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   9 Nov 2022 12:30 AM IST
Next Story