भारत जोड़ो यात्रा में नहीं शामिल होंगे शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताई ये वजह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक और मौजूदा अध्यक्ष शरद पवार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अब शामिल नहीं होंगे। इस बात की जानकारी गुरुवार को कांग्रेस के कद्दावर नेता जयराम रमेश ने दी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार पहले इस पैदल यात्रा के लिए अपनी हामी भरी थी। वरिष्ठ नेता जयराम रमेश मीडिया को संबोधित करते हुए आगे कहा कि हाल ही में शरद पवार अस्पताल में भर्ती हुए थे और आराम करने की चिकित्सकों की सलाह के मद्देनजर वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, इस भारत जोड़े यात्रा में पवार की बेटी और लोकसभा की सदस्य सुप्रिया सुले, एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल शामिल हुए। ये सभी नेता राहुल गांधी के साथ कदम ताल तो करेंगे ही साथ ही शाम में रखी गई सार्वजनिक सभा में भी शामिल होगें।
— Jayant Patil- जयंत पाटील (@Jayant_R_Patil) November 10, 2022
कांग्रेस के नवागत और मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी इस भारत जोड़े यात्रा में शामिल होने वाले हैं। बता दें कि शरद पवार की तो कुछ दिनों से उनकी स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रही है। जानकारी ऐसी मिली है कि डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। जिसकी वजह से पवार इस यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसी खबर है की इस यात्रा में शुक्रवार को राहुल के साथ शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी शामिल होने हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को अपना 64 वां दिन पूरा कर लिया। वहीं बात करें महाराष्ट्र की तो इस प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। इस पूरे यात्रा में राहुल के साथ एक बड़ा जनसैलाब देखने को मिल रहा है।
खासकर, महाराष्ट्र की तो यह यात्रा जिस भी क्षेत्र से गुजर रही है, वहां सुरक्षा के लिहाज से उस क्षेत्र को छावनी में तब्दील करना पड़ रहा है। जिस ओर से यात्रा निकलनी होती है उस रास्ते से किसी भी प्रकार के वाहन को आने-जाने नहीं दिया जाता है। इस पूरे यात्रा के दौरान राहुल गांधी को लोगों से बात करते हुए और उनका हाल-चाल जानने के लिए कई दफा रुकते हुए साफ देखा गया है। यह यात्रा महाराष्ट्र में 15 दिनों तक चलने वाली है बता दें कि, कांग्रेस ने भारत जोडे़ यात्रा 2024 के आम चुनाव को ध्यान में रख कर शुरु किया है। जिसकी शुरुआत 7 सितंबर से कन्याकुमारी से की गई थी। इस यात्रा में कांग्रेस 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश समेत 3500 किमी तक का सफर तय करने वाली है।
Created On :   10 Nov 2022 7:33 PM IST