यात्रा में तिरंगा ले जा रहे सेवादल के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार पांडेय का निधन , राहुल ने जताया शोक

- भारत जोड़ो यात्रियों के लिए सबसे दुखद क्षण
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा से आज एक दुखद भरी खबर सामने आई है। यात्रा में तिरंगा ले जा रहे कांग्रेस सेवा दल के नेता के के पांडेय का निधन हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी पांडेय को कांग्रेस में जमीनी स्तर से जुड़ा नेता माना जाता था। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में पहुंच गई है। यात्रा के दौरान शुरू से ही कांग्रेस वर्कर्स में उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। लेकिन कांग्रेस सेवा दल के महासचिव पांडेय के निधन से यात्रा में दुख की लहर पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान पांडेय को हार्ट अटैक आया, यात्रा में चलने के दौरान वो जमीन पर गिर पड़े थे। उन्हें वहां से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि के के पांडे दिग्विजय सिंह के साथ हाथ में तिरंगा लेकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान वे गिर गए । उन्हें एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया लेकिन सबसे दुख की बात है कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह एक कट्टर कांग्रेसी थे और नागपुर में आरएसएस से भिड़ते थे। यह सभी भारत जोड़ो यात्रियों के लिए सबसे दुखद क्षण है।
भारत जोड़ो यात्रा के 62वें दिन, सुबह की यात्रा के दौरान सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए मेरे और @digvijaya_28 के साथ चल रहे थे। कुछ मिनटों के बाद, जैसा कि आम तौर पर होता है, उन्होंने एक सहयोगी को झंडा सौंप दिया और पीछे चले गए। इसके बाद वह गिर पड़े… pic.twitter.com/zmpvGzxoA1
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 8, 2022
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पांडे के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। मैं उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा
कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2022
आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा। pic.twitter.com/VvC1O5ZJfh
Created On :   8 Nov 2022 4:12 PM IST