उज्जैन में ही भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ कर वापस लौटे राहुल गांधी, गुजरात के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के बाद फिर होगी वापसी

डिजिटल डेस्क: उज्जैन। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में रुकी हुई है। राहुल की यात्रा का आज देश में 83वां और प्रदेश में आज 8वां दिन है। मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने महाकाल मंदिर में जा कर बाबा के दर्शन करें और फिर आमसभा को संबोधित किया था। आपको बात दें कि, राहुल की यात्रा ने मध्य प्रदेश में प्रवेश से पहले भी दो दिन के लिए महाराष्ट्र की सीमा पर विश्राम लिया था। राहुल गांधी ने सूरत और राजकोट में जाकर पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए गुजरात के चुनावी मैदान पर सभाओं को संबोधित किया था।
राहुल ने क्यों छोड़ी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की म.प्र में शुरुवात 23 नवंबर को बुरहानपुर से हुई थी। मध्यप्रदेश में राहुल की यात्रा कुल 382 किलोमीटर चलेगी। यात्रा अब तक प्रदेश में 240 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। यात्रा को इस पड़ाव पर छोड़कर राहुल गांधी फिलहाल गुजरात वापस गए हैं। वो गुजरात के दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। राहुल गांधी की वापसी तक यात्रा में शामिल लोग उज्जैन में ही रूके रहेंगे।
दिसंबर में यात्रा से फिर से जुड़ेगे राहुल
राहुल की यात्रा 1 दिन के लिए रुकी है। दरसल यात्रा को रोकने के पीछे कारण राहुल की गुजरात यात्रा है। राहुल आज 30 नवंबर को गुजरात के दौरे पर है। जिसके कारण राहुल की मध्यप्रदेश में वापसी अब 1दिसंबर यानी कल होगी। जिसी कारण से यात्रा अब दिसंबर माह से चलना शुरु करेंगी।
Created On :   30 Nov 2022 11:40 AM IST