पहलगाम आतंकी हमला: 'अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना है हमारा धर्म', RSS चीफ मोहन भागवत की आई प्रतिक्रिया

- पहगाम आतंकी हमले को लेकर बवाल
- आरएसएस चीफ मोहन भागवत की आई प्रतिक्रिया
- कड़ी कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद देश में पाकिस्तान को लेकर आक्रोश माहौल है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है। मोहन भागवत ने कहा कि अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है।
पहगाम आतंकी हमले पर मोहन भागवत की प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा, "रावण का वध उसके कल्याण के लिए ही हुआ। भगवान ने उसका संहार किया। ये हिंसा नहीं अहिंसा है। अहिंसा हमारा धर्म है लेकिन अत्याचार करने वालों को धर्म सिखाना अहिंसा है। हम कभी भी अपने पड़ोसियों का नुकसान नहीं करते। इसके बाद भी अगर कोई गलत रास्ता अपनाता है तो राजा का कर्तव्य है प्रजा की रक्षा करना। राजा अपना काम करेगा।"
आरएसएस मुखिया ने कहा, "ये हमला याद दिलाता है कि ये लड़ाई धर्म और अधर्म के बीच है। लोगों से उनका धर्म पूछा गया और उनकी हत्या कर दी गई। हिंदू कभी भी ऐसा नहीं करेगा। ये हमारा स्वाभाव नहीं है। नफरत और दुश्मनी हमारी संस्कृति में ही नहीं है लेकिन चुपचाप नुकसान सहना भी हमारी संस्कृति में नहीं है। हमारे दिलों में दर्द है। हम गुस्से में है। बुराई को खत्म करने के लिए हमें अपनी ताकत दिखानी होगी।"
हमें मजबूत प्रतिक्रिया की उम्मीद - मोहन भागवत
उन्होंने आगे कहा, "रावण का भी वध किया गया था क्योंकि उसने अपना मन बदलने से इनकार कर दिया था। कोई विकल्प ही नहीं बचा था। राम ने उसका वध किया लेकिन उसे सुधरने का मौका भी दिया गया, जब वो नहीं सुधरा तो उसके बाद ही उसका वध हुआ।"
मोहन भागवत ने कहा, "हमें एक मजबूत प्रतिक्रिया की उम्मीद है। एक सच्चे अहिंसक शख्स को मजबूत भी होना चाहिए। अगर ताकत नहीं है तो कोई विकल्प नहीं है लेकिन जब ताकत है तो जरूरत पड़ने पर वो दिखाई देनी चाहिए।"
Created On :   26 April 2025 10:22 PM IST