दिल्ली पहुंची राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा, सोनिया गांधी , प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा यात्रा में हुए शामिल

- सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश कर गई। यात्रा के कारण दिल्ली में कई जगहों पर जाम लगने की आशंका है, जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता "भारत जोड़ो यात्रा" में शामिल हुए
#WATCH दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता "भारत जोड़ो यात्रा" में शामिल हुए। pic.twitter.com/R96u9gNw34
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2022
#WATCH | Congress"s Bharat Jodo Yatra resumes from NHPC Metro Station in Faridabad, Haryana pic.twitter.com/Yn3wC7fxee
— ANI (@ANI) December 24, 2022
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरेंगी। जहां भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी पूर्व सांसद या संभावित उम्मीदवार और कार्यकर्ता संभालेंगे। राहुल गांधी का काफिला इंडिया गेट से होकर भी गुजरेगा। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जैसे ही यात्रा राष्ट्रीय राजधानी पहुंची, उसमें 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। भारत जोडो यात्रा ने अभी तक तीन हजार से अधिक किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए है।
दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पीएम ने आज संसद में मास्क पहना था लेकिन बाद में उनके चेहरे पर मास्क नहीं था, लेकिन मैं मास्क पहनूंगा और सरकार द्वारा जारी सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। भाजपा कोरोना पर राजनीति कर रही है और भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
Created On :   24 Dec 2022 8:36 AM IST