यूपी में प्रियंका अपने दम पर लडे़ंगी चुनाव, गठबंधन बिना चुनाव लड़ने का दिया संकेत

- यूपी विधानसभा चुनाव में बिना गठबंधन के लड़ेंगी कांग्रेस
- यूपी विधानसभा से पहले पसीना बहा रहीं प्रियंका
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रियंका गांधी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार से प्रियंका गांधी यूपी के बुलंदशहर से प्रतिज्ञा सम्मेलन लक्ष्य की शुरुआत की। प्रियंका गांधी ने कहा, कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए कहा है। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम सभी सीटों पर लड़ेंगे और अकेले लड़ेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज छोटीकाशी अनूप शहर में वेस्ट यूपी के 14 जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने की प्रतिज्ञा कराने पहुंची थीं।
— ANI UP (@ANINewsUP) November 14, 2021
कांग्रेस की सरकार बनने पर मिलेगा रोजगार
बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपने इस कार्यक्रम में एकबार फिर अपने वादे को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनी तो महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। प्रियंका ने अपने संबोधन में पुलिसिया जुल्म की दास्तां भी सुनाई। उन्होंने कहा, योगी राज में महिलाओं और गरीबों पर जुल्म बढ़े हैं।
भाजपा नेतृत्व को आजादी का अर्थ नहीं पत
बता दें कि दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह महाविद्यालय में आयोजित लक्ष्य 2022 पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को प्रियंका गांधी ने बोलना शुरू किया तो कार्यकर्ताओं ने तालियों से उनके भाषण का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रियंका ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के लिए गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल ओर बाबा साहेब ने कुर्बानी दी, लेकिन भाजपा के नेतृत्व को आजादी का अर्थ नहीं पता। आज कुछ लोगों के पास ही आजादी है। उन्होंने हाथरस की घटना का जिक्र करते हु कहा, पीड़ित परिवार को इतनी आजादी नहीं मिली कि वह अंतिम संस्कार तक कर सकें। करो या मरो नारा के अब दोबारा साकार करने का समय आ गया है। प्रियंका गांधी ने महंगाई पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, 70 साल में पेट्रोल का दाम 70 रुपये हुआ। पिछले सात साल में 100 रुपये हो गया। गैस डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आपकी लड़ाई सपा और बसपा नहीं सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पसीना बहा रही हैं।
Created On :   14 Nov 2021 7:34 PM IST