प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्तव्य पथ का उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

- साइनबोर्ड भी लगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में इंडिया गेट पर "कर्तव्य पथ" का उद्घाटन करेंगे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मान सिंह रोड पर "कर्तव्य पथ" का रास्ता दिखाने वाला एक साइनबोर्ड भी लगाया गया। बुधवार को ही एनडीएमसी ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने की मंजूरी दी।
आज से तीन किलोमीटर वाले राजपथ को कर्तव्यपथ कहा जाएगा। जिस मार्ग में इंडिया गेट, विजय चौक स्थित है। साइनबोर्ड लगा दिए गए है।
दिल्ली: मान सिंह रोड पर "कर्तव्य पथ" का रास्ता दिखाने वाला एक साइनबोर्ड लगाया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में इंडिया गेट पर "कार्तव्य पथ" का उद्घाटन करेंगे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। pic.twitter.com/2PfoRV3PMT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2022
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी आज शाम सात बजे सेंट्रल विस्टा के निर्मित एक हिस्से को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी दौरान पीएम कर्तव्य पथ का उद्घाटन करेंगे। और नेताजी बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
#WATCH दिल्ली: पुनर्विकसित कर्तव्य पथ का वीडियो जिसका आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए खोला जाएगा। pic.twitter.com/wpo4jirGIn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2022
Created On :   8 Sept 2022 8:27 AM IST