महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विभागों का किया आवंटन, भाजपा को दिए खास मंत्रालय

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को राज्य के 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के विभागों का आवंटन किया, जिसमें सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महत्वपूर्ण मंत्रालय मिले। आधिकारिक घोषणा के अनुसार शिंदे शहरी विकास, आईटी, जीएडी, पीडब्ल्यूडी (सार्वजनिक परियोजनाएं), परिवहन और अन्य विभागों को संभालेंगे।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महत्वपूर्ण गृह, वित्त और योजना, कानून और न्याय, जल संसाधन, ऊर्जा, आवास और अन्य विभाग दिए गए हैं। जून में शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। बीजेपी और शिंदे गुट के 9-9 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। हालांकि टीम में अब तक कोई महिला नहीं है।
(आईएएनएस)
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   14 Aug 2022 6:30 PM IST