ABP C VOTER के सर्वे में अवध और पूर्वांचल में बीजेपी का दबदबा, टक्कर में सपा

- यूपी की जनता का मूड
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य का राजनीतिक तापमान बेहद गर्म है। प्रचार की चुनावी सरगर्मियों के बीच एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने साप्ताहिक सर्वे के जरिये यूपी की जनता का मूड जाना है। इस सर्वे में यूपी के 6 हजार 929 लोगों ने हिस्सा लिया है। सर्वे 18 से 24 नवंबर के बीच का है। इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस 5% है।
ऐसे में कई पार्टियों ने अपनी दावेदारी मज़बूत करने के लिए तैयारिया भी शुरू कर दी हैं। मुख्य पार्टियों के साथ साथ कई तमाम छोटी पार्टियां चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं। बीजेपी ने कृषि कानून वापस लेकर सियासी समीकरण में जान फूंक दी है। हालांकि चुनावी नतीजा तो जनता ही तय करती है। ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता का मूड जाना। सर्वे में पूर्वांचल और अवध इलाके की जनता की सियासी नब्ज़ टटोलने की कोशिश की है।
पूर्वांचल रीजन में किसे कितने वोट ?
कुल सीट-130
एबीपी न्यूज़ C VOTER का सर्वे
BJP+ 39%
SP+ 35 %
BSP 14%
कांग्रेस- 7%
अन्य- 5%
पूर्वांचल रीजन में किसे कितने वोट ?
कुल सीट-130
C VOTER का सर्वे
20 नवंबर- आज
BJP+ 40% 39%
SP+ 34% 35 %
BSP 17% 14%
कांग्रेस- 6 % 7%
अन्य- 3 % 5%
अवध रीजन
कुल सीट-118
ABP C VOTER सर्वे
BJP+ 43%
SP+ 31 %
BSP 10%
कांग्रेस- 8%
अन्य- 8%
अवध रीजन में किसे कितने वोट ?
कुल सीट-118
एबीपी न्यूज़ C VOTER का सर्वे
20 नवंबर- आज
BJP+ 42% 43%
SP+ 34% 31 %
BSP 13% 10%
कांग्रेस- 7% 8%
अन्य- 4% 8
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव के चलते हुए सभी पार्टियां जोरों शोरो से प्रचार करने में जुटी हुई है। बूथ लेवल की बैठकों से लेकर बड़े बड़े मंचीय कार्यक्रम और यात्राएं निकालना शुरू हो चुकी है। हर पार्टी सत्ता के लिए अपनी अपनी दावेदारी ठोक रही है।
Created On :   27 Nov 2021 6:57 PM IST