बाल-बाल बचे कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हुई बड़ी घटना

डिजिटल डेस्क, कर्नाटक। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ट नेता बीएस येदियुरप्पा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही राजनीति से संन्यास लेने वाले येदियुरप्पा विभानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में पार्टी की छवि बनाने में सक्रिय हैं। इसी दौरान सोमवार सुबह हेलिकॉप्टर से राज्य के कलबुर्गी जिले में पहुंचे येदियुरप्पा एक बड़े हादसे में बाल-बाल बचे। वरिष्ट नेता के साथ यह घटना हेलिकॉप्टर लैंडिंग फेल होने की वजह से हुई। लेकिन पायलट की सुझबुझ ने एक बड़ा हादसा टाल दिया।
कचरे की वजह से हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री राज्य के कलबुर्गी जिले में हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। लेकिन हेलिकॉप्टर लैंडिंग के हेलीपैड पर बहुत अधिक कचरा फैल हुआ था। जिसकी वजह से लैंडिंग के दौरान पॉलीथिन हवा में उड़ने लगी। जिसे देखकर पायलट ने लैंडिंग कैंसिल कर दी और हेलिकॉप्टर को वापस ऊपर की ओर लेकर चला गया। इस दौरान हैलीकॉप्टर काफी समय तक हवा में मंडराता रहा। अधिकारियों ने हेलीपैड को तुरंत साफ करवाया जिसके बाद हेलिकॉप्टर को सुरक्षित लैंड कराया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस पूरी घटना का वीडियो भी शेयर किया है।
— ANI (@ANI) March 6, 2023
रैली में शामिल होने पहुंचे थे येदियुरप्पा
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली के लिए कलबुर्गी जिले में पहुंचे थे। अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पूरे जोरो-शोरो प्रचार-प्रसार में लगी हुई है। पार्टी के वरिष्ट नेता येदियुरप्पा ही नहीं बल्कि गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य में कई बड़ी रैलियां कर चुके हैं।
Created On :   6 March 2023 3:38 PM IST