दशहरा रैली से पहले ही ठाकरे और शिंदे गुट के बीच हुआ था हंगामा तस्वीरें आई सामने

डिजिटल डेस्क,मुंबई। महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट अपने कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग जगहों पर आज दशहरा के दिन रैली का आयोजन किया। बता दें कि शिवसेना की ओर से दशहरा के दिन हर साल रैली का आयोजन किया जाता था। लेकिन इस बार माहौल बिल्कुल अलग है। कुछ माह पहले ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गयी। पार्टी के कुछ विधायकों ने शिंदे के समर्थन ने बगावत कर ली है। इसलिए दोनों गुट के लिए दशहरा में यह रैली असल शिवसैनिक की भी लड़ाई थी।
दोनों नेता अपनी रैली के जरिए एक-दूसरे को अपने वर्चस्व दिखाने की कोशिश में थे। इसी को देखते हुए प्रशासन ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को दादर में स्थित शिवाजी पार्क में रैली को संबोधित करने की अनुमति दी थी। तो वहीं शिवसेना से अलग हुए एकनाथ शिंदे गुट को बीकेसी मैदान में रैली के लिए अनुमति मिली थी। दोनों नेताओं के कार्यक्रम को देखते हुए महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों ने चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल की तैनाती किया था। इसके बाद भी दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जहां ठाकरे समर्थक महिलाओं ने गंदे इशारे करने पर शिंदे की गुट के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर डाली। दोनों गुट के बीच हुई लड़ाई की तस्वीरें अब सामने आई है।
दरअसल, यह मामला उस वक्त का है जब ठाकरे गुट और शिंदे गुट अपनी-अपनी रैली के लिए मुबई आ रहे थे। तभी नासिक आगरा हाईवे पर स्थित इगतपुरी-कसरा शिवरा के आसपास शिंदे गुट के सर्मथक ने बोलरो से ठाकरे गुट के बस को ओवरटेक करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने ठाकरे गुट की महिला कार्यकर्ताओं की तरफ गंदे इशारे किए। जिसके बाद गुस्साई महिला कार्यकर्ताओं ने बोलरो को रोककर शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक ये सभी ठाकरे समर्थक महिलाएं नासिक से दादर में स्थित शिवाजी पार्क में रैली के लिए शामिल होने जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, उद्धव ठाकरे ने मुबई में सभी 227 वार्डों में से प्रत्येक एक वार्ड के लिए 4 चार बसों से कार्यकर्ताओं को लाने की व्यवस्था की थी। यह जिम्मा उन्होंने अपने सभी विभाग प्रमुखों(जोनल प्रमुखों) को सौंपा था। यही नहीं दशहरा के दिन उद्धव गुट ने मुबई में 50 हजार पार्टी कार्यकर्ताओं को इक्ट्ठा करने के लिए लक्ष्य रखा था। सूत्रों के अनुसार, ठाकरे गुट की रैली में न केवल मुबई से बल्कि पश्चिमी महाराष्ट्र, उत्तरी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा से ट्रेनों के जरिए कार्यकर्ता शामिल हुए।
Created On :   5 Oct 2022 9:47 PM IST