कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और संघ पर साधा निशाना, कहा अंग्रेजों की मदद करते थे सावरकर

- कांग्रेस नेताओं ने जेल में बिताए कई साल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक के तुमकुरु में भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद गांधी ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के नेता ही थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और कई साल जेलों में रहकर देश को आजादी की बेड़ियों से मुक्त करवाया। कांग्रेस नेता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल,ने कई सालों जेल में बिताए और अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी।
यह कांग्रेस पार्टी के नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई की, जिन्होंने जेल में कई साल बिताया। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, तुमकुरु, कर्नाटक pic.twitter.com/9vHosjikt3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2022
सांसद गांधी ने अपने मीडिया संबोधन में आरएसएस पर निशाना साधा, गांधी ने कहा कि मेरी समझ के मुताबिक आरएसएस अंग्रेजों की मदद करते थे और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था। सांसद यही नहीं रूके बल्कि उन्होंने आगे कहा कि ये ऐतिहासिक तथ्य है, स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा नहीं दिखेगी।
मेरी समझ के मुताबिक RSS अंग्रेजों की मदद करते थे और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था। ये ऐतिहासिक तथ्य है... स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा नहीं दिखेगी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, तुमकुरु, कर्नाटक pic.twitter.com/BwUbihAbo8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2022
भारत जोड़ो यात्रा के जरिए भारत को जोड़ने की बात करने वाली गाँधी ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाले व्यक्ति कौन हैं और किस समुदाय से आते हैं। नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र-विरोधी कार्य है और हम हर उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ेंगे जो नफरत फैलाएगा। गांधी ने ये सब बीजेपी द्वारा लगाए जा रहे आरोप कि कांग्रेस PFI का समर्थन कर रही है के सवाल पर कही।
इससे फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाले व्यक्ति कौन हैं और किस समुदाय से आते हैं। नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र-विरोधी कार्य है और हम हर उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ेगे जो नफरत फैलाएगा: BJP द्वारा लगाए जा रहे आरोप कि कांग्रेस PFI का समर्थन कर रही है,सवाल पर कांग्रेस MP राहुल गांधी pic.twitter.com/ymhx9VpWuP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2022
Created On :   8 Oct 2022 2:52 PM IST