एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे में कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे सीएम चन्नी

- चुनावी चेहरे पर सिद्धू लगातार पार्टी पर बना रहे है दबाव
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर रेस तेज हो गई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब में आगामी चुनाव लड़ेगी, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद पार्टी सीएम तय करेगी। वहीं दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पंजाब को इस बार बारात का दूल्हा बनाना होगा। सिद्धू लगातार दूल्हा पेश करने का बयान देकर कांग्रेस पार्टी पर दबाव बना रहे हैं।
एबीपी न्यूज के सी वोटर के सर्वे में पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती दिख रही है। वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। उधर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और बीजेपी के बीच गठबंधन के एलान के बाद मुकाबला और दिलचस्प होता नजर आ रहा है। पंजाब में किसान संगठन भी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। ऐसे में चुनावी नतीजों से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
पंजाब में कांग्रेस को किसके चेहरे पर लड़ना चाहिए?
सी वोटर का सर्वे
चरणजीत सिंह चन्नी- 42%
नवजोत सिंह सिद्धू- 23%
दोनों नहीं- 23%
पता नहीं- 12%
पंजाब में कांग्रेस को आने वाले चुनाव में किसके चेहरे पर लड़ना चाहिए? इन सवाल को लेकर एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ पंजाब के लोगों के सामने ये सवाल रखा। सर्वे में लोगों से जब पूछा गया कि पंजाब में कांग्रेस को किसके चेहरे पर लड़ना चाहिए? तो 42 फीसदी लोगों ने कहा कि कांग्रेस को सीएम चन्नी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरना चाहिए वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के चेहरे पर चुनाव लड़ने से 23 फीसदी लोग सहमत दिखे। हालांकि 23 फीसदी लोगों ने ही ये भी कहा कि कांग्रेस को इन दोनों के चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, जबकि 12 फीसदी लोगों ने कहा कि पता नहीं।
Created On :   3 Jan 2022 10:42 AM IST