मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दौरे से एक दिन पहले कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ और आगजनी, इंटरनेट बंद के साथ धारा 144 लागू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के चुराचांदपुर जिले के दौरे से एक दिन पहले भीड़ ने कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ और आगजनी। घटना के बाद जिला प्रशासन ने पूरे जिले में इंटरनेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, और धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे अनियंत्रित भीड़ ने घटना को अंजाम दिया। यह घटना राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 63 किलोमीटर दूर न्यू लमका में हुई।
मणिपुर: कल भीड़ ने चुराचांदपुर जिले के न्यू लमका में पी.टी. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में निर्मित एक ओपन जिम में आग लगा दी, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह द्वारा किया जाना था। भीड़ ने सद्भाव मंडप में जनसभा स्थल में भी तोड़फोड़ की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2023
इस घटना के बाद राज्य के चुराचांदपुर ज़िले… pic.twitter.com/GiIIH4ypMz
पुलिस का ये भी कहना है कि न्यू लमका के पीटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थापित नए ओपन जिम को अनियंत्रित और गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले कर दिया, जिसका उद्घाटन सीएम बीरेन सिंह आज शुक्रवार दोपहर में करने वाले हैं।मुख्यमंत्री जिम के अलावा खेल सुविधा का उद्घाटन करने के साथ कई अन्य प्रोग्राम होने हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से सीएम के कार्यक्रमों के रद्द होने की सूचना खबर लिखे जाने तक नहीं मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक चुराचांदपुर जिले में अभी भी तनाव की स्थिती बनी हुई है। हालांकि लोकल पुलिस का कहना है कि घटना के समय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया था, लेकिन आग के चलते कार्यक्रम स्थल को भारी नुकसान पहुंचा है। तनाव और सीएम दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
Created On :   28 April 2023 9:38 AM IST