दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: यमुना नदी पर जारी सियासी बवाल! JDU नेता नीरज कुमार ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, AAP सरकार के कार्यकाल पर उठाए सवाल

यमुना नदी पर जारी सियासी बवाल! JDU नेता नीरज कुमार ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, AAP सरकार के कार्यकाल पर उठाए सवाल
  • दिल्ली में यमुना नदी पर गरमा रही सियासत
  • जेडीयू नेता ने केजरीवाल पर साधा निशाना
  • आम आदमी पार्टी के कार्यकाल पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के यमुना को हरियाणा सरकार द्वारा प्रदूषित करने के बयान पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है, तो उन्होंने पिछले 10 साल में इसे रोकने के लिए कोई मैकेनिज्म क्यों नहीं तैयार किया?

नीरज कुमार ने आप सरकार पर उठाए सवाल

यमुना नदी में हरियाणा की तरफ से 'जहर' छोड़े जाने वाले केजरीवाल के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "केजरीवाल खुद भ्रष्टाचार के मामले में जेल में रहे। जेल से ही उन्होंने सरकार चलाई। दो पर एक शराब की बोतल फ्री करना उनका मानक रहा है। अब आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा यमुना में जहर मिला रहा है। यह कैसा आरोप है?"

जेडीयू प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा, ''केजरीवाल ने शराब में 'दो पर दो फ्री' का जो फार्मूला लाया था, अगर उसको 'दो पर दो फ्री' कर दें, तब जाकर उनका दिमाग शांत होगा।'' होली के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में सक्रिय होने की चर्चाओं को नीरज कुमार ने निराधार बताया।

अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, "हमारे राजनीतिक विरोधी शिगूफा के बुनियाद पर राजनीति की दिशा तय करने पर भरोसा करते हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के रास्ते पर है। उनके पुत्र निशांत के राजनीति में पदार्पण की बात गलत है, जो नीतीश कुमार के व्यक्तित्व से परेशान हैं, उनके सामने टिक नहीं पाते हैं। वो तरह-तरह का शिगूफा छोड़ते रहते हैं।"

उन्होंने कहा, "इसको लेकर ना नीतीश कुमार ने कोई इच्छा प्रकट की है और ना ही उनके पुत्र ने कोई इच्छा प्रकट की है। ये मीडिया का एक वर्ग है, वो अपने कयास लगाते रहते हैं। उनको हर तीन महीने में कोई ऐसी खबर चाहिए, जिससे नीतीश कुमार की घेराबंदी हो।"

Created On :   28 Jan 2025 7:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story