महाराष्ट्र: नागपुर के कई इलाकों में अनिश्चितकाल कर्फ्यू, हिंसा के 12 घंटे बाद तनावपूर्ण शांति

नागपुर के कई इलाकों में अनिश्चितकाल कर्फ्यू, हिंसा के 12 घंटे बाद तनावपूर्ण शांति
  • दर्जनभर से अधिक लोग घायल
  • संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस तैनात
  • नागपुर के कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा के चलते कई इलाकों में अनिश्चितकाल कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। हिंसा औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुई । मध्य नागपुर में एक समुदाय की पवित्र पुस्तक जलाने की अफवाह फैलने के बाद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

उपद्रवियों ने चार गाड़ियों और दो पोकलेन मशीनों को आग के हवाले कर दिया था। दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घरों पर पथराव किया गया। जवाब में दूसरे समूह की ओर से भी पत्थर फेंके गए। दंगाइयों ने पूरे शहर में उत्पात मचाया। हालफिलहाल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नागपुर में फिलहाल शांति है, लेकिन तनाव बना हुआ है। दंगा प्रभावित इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है

नागपुर शहर के कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर इलाकों में कर्फ्यू लागू है। पुलिस प्रशासन ने धारा 163 लगा दी है। पुलिस ने दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने शांति बहाली के लिए धार्मिक नेताओं से अपील की है।

Created On :   18 March 2025 10:12 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story