Vaisakhi 2025: देशभर में बैसाखी का उत्साह, प्रेसिडेंट मुर्मू-पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

देशभर में बैसाखी का उत्साह, प्रेसिडेंट मुर्मू-पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
  • राजनीतिक गलियारों में बैसाखी का उत्साह
  • यह पर्व प्रकृति के संरक्षण का देता है संदेश- पीएम मोदी
  • 'यह त्योहार खुशी लेकर आए'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बैसाखी उत्साह देखने को मिल रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी खुशी की लहर उठी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बधाई दी है। तो चलिए जानते हैं सभी दिग्गजों ने क्या कहा?

प्रेसिडेंट मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक्स हैंडल पर किए पोस्ट में लिखा- वैशाखी, विषु, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, मेषादी, वैशाखादि और पुतादुं पिरापु के शुभ अवसर पर मैं भारत और अन्य देशों में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। देश के विभिन्न भागों में फसल कटाई के समय मनाए जाने वाले ये पर्व हमारी सामाजिक परम्पराओं और विविधता में एकता के प्रतीक हैं। इन त्योहारों के द्वारा हम अन्नदाताओं के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रसार का भी संदेश देते हैं। मैं कामना करती हूं कि ऊर्जा और उल्लास से भरपूर ये त्योहार हमें अपने राष्ट्र के विकास में दृढ संकल्प के साथ योगदान देने के लिए प्रेरित करें।

पीएम मोदी ने दी बैसाखी की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा- सभी को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्यौहार आपके जीवन में नई आशा, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। हम हमेशा एकजुटता, कृतज्ञता और नवीनीकरण की भावना का जश्न मनाएं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा- बैसाखी, बोहाग बिहू, पुथांडु, पोइला बैसाख, बिजू और महा बिशुबा पाना संक्रांति के शुभ अवसर पर हमारी हार्दिक शुभकामनाएं। यह शुभ त्योहार नए साल की शुरुआत करते हैं, उम्मीद और नई शुरुआत का वादा करते हैं। कुछ त्यौहार आज पूरे देश में मनाए जा रहे हैं और कई कल। उम्मीद है कि यह त्योहार हमारे लोगों के बीच खुशी, समृद्धि और भाईचारे को बढ़ावा देंगे।

Created On :   13 April 2025 10:12 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story