Maharashtra Congress President: महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ा बदलाव, नाना पटोले की जगह इस नेता को सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ा बदलाव, नाना पटोले की जगह इस नेता को सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली थी करारी हार
  • केवल 16 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी पार्टी
  • नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन सपकाल बनाए गए नए पार्टी प्रमुख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में हार के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी ने गुरुवार को नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल को नया पार्टी प्रमुख नियुक्त किया है। दरअसल, चुनाव में मिली करारी हार के बाद नाना पटोले ने खुद अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

बता दें कि बीते साल के अंतिम समय में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नाना पटोले की लीडरशिप में बुरी हार का मिली थी। पार्टी महज 16 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी। हालांकि इससे पहले मई-जून में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों में से 13 पर जीत हासिल की थी। इसके बाद चुनावी पंडितों समेत सभी को लग रहा था कि विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेकिन, इस चुनाव में पार्टी में अपना अब तक सबसे बुरा प्रदर्शन किया।

कौन हैं नए प्रदेश अध्यक्ष?

नाना पटोले की जगह महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए हर्षवर्धन सपकाल पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। बीते साल मीनाक्षी नटराजन के स्थान पर उन्हें राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बलढ़ाणा सीट से विधायक चुने गए थे। हालांकि 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर उद्धव ठाकरे के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। वर्तमान में इस सीट से शिवसेना शिंदे गुट के संजय गायकवाड़ विधायक हैं।

हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल का सियासी अनुभव

  • पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष- राजीव गांधी पंचायत राज संगठन
  • वरिष्ठ पार्टी पर्यवेक्षक - ओडिशा लोकसभा/विधानसभा 2024
  • राष्ट्रीय सचिव- एआईएडीएमके कमेटी नई दिल्ली- सह प्रभारी गुजरात- मध्य प्रदेश- पंजाब (दस वर्ष)
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- राजीव गांधी पंचायत राज संगठन
  • पूर्व अध्यक्ष- जिला परिषद बुलढाणा (1999 से 2002)
  • पूर्व विधान सभा सदस्य- 22 बुलढाणा विधानसभा (2014 से 2019)
  • पूर्व सदस्य- जिला परिषद बुलढाणा (1997 से 2006)
  • पूर्व उपाध्यक्ष- महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस

Created On :   13 Feb 2025 8:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story