महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: मुंबई और विदर्भ की सीटों पर उद्धव ठाकरे और कांग्रेस में खींचतान, क्या फंस जाएगा मामला? फ्रेंडली फाइट की भी चर्चा जोरों पर

मुंबई और विदर्भ की सीटों पर उद्धव ठाकरे और कांग्रेस में खींचतान, क्या फंस जाएगा मामला? फ्रेंडली फाइट की भी चर्चा जोरों पर
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एमवीए में खींचतान
  • मुंबई और विदर्भ की कुछ सीटों पर फंसा मामला
  • फ्रेंडली फाइट की भी चर्चा जोरों पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले महाविकास आघाड़ी (MVA) में खींचतान शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि एमवीए में विधानसभा की 288 में से 260 सीटों पर बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। लेकिन, कुछ सीटों पर कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) के बीच खींचतान की खबर सामने आ रही है।

कांग्रेस पूर्वी विदर्भ में शिवेसना (यूबीटी) के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ना चाहती है। कांग्रेस ने दावा किया है कि शिवसेना टूटने के बाद वहां पार्टी की मौजूदगी खत्म हो गई है। इधर, शिवसेना यूबीटी उन सीटों की मांग कर रही है, जहां कांग्रेस जीत हासिल नहीं कर सकती है।

इन सीटों पर एमवीए में खींचतान जारी

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 28 सीटों पर विवाद है। जिसे कांग्रेस आलाकमान द्वारा सुलझा दिया जाएगा। एमवीए के एक सूत्र ने बताया कि जिन 28 सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है, उनमें मुंबई और विदर्भ की सीटें शामिल है। विदर्भ के कई सीटों पर कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने दावा किया है। वहीं, मुंबई की वर्सोवा, बायकुला और धारावी सीट पर विवाद जारी है। माना रहा है कि अगर इ सीटों पर बात नहीं बन पाई तो यहां एमवीए के सभी दल फ्रेंडली फाइट के तहत चुनाव लड़ सकते हैं।

इधर, विपक्ष के नेता विजय वेडट्टीवार ने बताया है कि 84 सीटों पर स्क्रीनिंग पूरी हो गई है। कांग्रेस 20 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी करेगी। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी। इसके बाद उसी दिन पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

2019 चुनाव के बाद अब तक

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 162 सीटों पर अपने उम्मीदवारे उतारे थे। जिसमें पार्टी को 105 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, शिवसेना ने 124 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। जिसमें पार्टी को 56 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद साल 2022 में शिवसेना पार्टी दो भागों में बंट गई।

वहीं, 2019 के महाराष्ट्र चुनाव में एनसीपी ने 121 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। जिसमें उसे 54 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद साल 2023 के अंत में एनसीपी भी दो भागों में बंट गई। इसके अलावा कांग्रेस की बात करें तो उसने एनसीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए 147 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें पार्टी को 44 सीटों पर जीत मिली।

मौजूदा समय राज्य में अजित पवार गुट और शिंदे गुट और बीजेपी की गठबंधन की सरकार महाराष्ट्र में है। ये तीनों दल (एनसीपी-शिवसेना-बीजेपी) मिलकर राज्य में अपनी सरकार चला रही है। जिसमें बीजेपी की महत्वपूर्ण भूमिका है। हालांकि, सीएम शिवसेना शिंदे गुट से एकनाथ शिंदे हैं। वहीं, एनसीपी गुट से अजित पवार और बीजेपी की ओर से देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम हैं।

महाराष्ट्र विधासभा चुनाव 2024 शेड्यूल

Created On :   18 Oct 2024 7:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story