CG Nagar Nikay Election Result: 'कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा, भ्रष्टाचार किया, अन्याय किया', नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली बंपर जीत के बाद बोले बृजमोहन अग्रवाल

- छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली बंपर जीत
- बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जीत को बताया ऐतिहासिक
- कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज यानी शनिवार को घोषित हुए। बीजेपी ने राज्य के सभी 10 नगर निगम में कांग्रेस का सूफड़ा साफ करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।बात करें रायपुर नगर निगम चुनाव की तो यहां बीजेपी उम्मीदवार मीनल चौबे ने 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से चुनाव जीता है। उन्हें कुल 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे के खाते में 1 लाख 62 हजार 545 वोट आए।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के विकास को रोका
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में पार्टी को मिली बंपर जीत पर रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव 2025 के परिणामों पर कहा, "पूरे छत्तीसगढ़ की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को और जनता को हम बधाई देते हैं। इसके लिए हम विष्णु देव साय की सरकार को श्रेय देते हैं... जनता ने जो विश्वास किया है उस पर भाजपा की स्थानीय सरकार खरी उतरेगी।"
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा, भ्रष्टाचार किया, अन्याय किया और विकास को रोक दिया था।"
जनता भाजपा के साथ
सांसद अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जागरूक जनता ने निकाय चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर यह स्पष्ट कर दिया कि वह भाजपा के साथ थी, है और सदैव रहेगी। यह जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की नीतियों पर जनता की मुहर है।
नगर पालिका और पंचायत में भी बीजेपी अव्वल
बात करें नगर पालिका चुनाव की तो 49 नगर पालिकाओं में से बीजेपी ने 35 जबकि कांग्रेस ने 8 पर जीत हासिल की है। 5 सीटें बसपा और 1 आप के खाते में आई है। वहीं, 114 नगर पंचायत में से 81 बीजेपी 22 कांग्रेस और 1 बसपा के खाते में गई है।
Created On :   15 Feb 2025 10:29 PM IST