बिहार सियासत: क्या महागठबंधन में है सबकुछ ठीक? आरजेडी के नेतृत्व पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

  • बिहार में सियासी पारा हाई
  • मीडिया से बात करते हुए निर्दलीय सांसद का बड़ा बयान
  • कहा- आरजेडी के नेता सक्षम नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इस बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का निर्णय कांग्रेस के नेतृत्व में ही होता है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) या कोई पार्टी का कोई भी नेता अकेला सक्षम नहीं है। पप्पू यादव ने कहा कि कि महागठबंधन का निर्णय सामूहिक होता है, सबकी सहमति से होता है। कांग्रेस हमेशा देश और समाज के हित में निर्णय लेती है और जो बिहार के हित में होगा, कांग्रेस उसी हित में निर्णय ले। महागठबंधन का निर्णय कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठकर ही होगा।

महागठबंधन में दरार!

कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है मानों महागठबंधन में दरार की स्थिति बनी हुई है। केवल पप्पू यादव ही नहीं बल्कि इस तरह का बयान कांग्रेस के नेताओं की ओर भी दिया जा चुका है। कुछ दिनों पहले कांग्रेस के सीनियर नेता अजीत शर्मा ने कहा था कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला जीतने के बाद जीते हुए विधायकों द्वारा किया जाएगा।

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत पवार ने कहा था कि इस बार महागठबंधन विहार का चुनाव जीतेगी। सीएम पद को लेकर उन्होंने कहा कि अगर आरजेडी ज्यादा सीट लाती है तो तेजस्वी यादव सीएम बन सकते हैं। लेकिन यह तय भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी ही करेंगे।

कांग्रेस चुनाव के लिए तैयारियों में जुटी

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव जीतने के लिए बिहार के नए कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु पूरा जोर लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वह नेताओं और कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच एक जानकारी यह भी मिली है कि 12 मार्च को अल्लावारु, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे। कांग्रेस प्रभारी 30 से 35 नेताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े -CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर हुआ हमला! पिस्टल से मारने आ रहे पूर्व PA को सिक्योरिटी ने दबोचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Created On :   10 March 2025 11:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story