बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन में फूट! क्या कांग्रेस की शर्तों के आगे झुकेगी RJD? राज्य में सियासी पारा हाई

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में इस साल के अंत से पहले विधानसभा चुनाव का आगाज होना है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, इससे पहले सूबे में बयानबाजी शुरू हो गई है। दरअसल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर और बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता किशोर कुमार झा के एक बयान से सियासी पारा हाई हो गया है। माना जा रहा है कि किशोर झा के बयान से विपक्ष दलों के महागठबंधन में फूट पड़ सकती है।
कांग्रेस नेता किशोर कुमार झा ने बुधवार को बिहार चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा दावा किया है। किशोर कुमार झा ने कहा कि बिहार में कांग्रेस कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। यदि कांग्रेस को महागठबंधन से इतनी सीटें नहीं मिलती, तो फिर वह अकेले चुनावी मैदान में उतर सकती है। किशोर कुमार झा के इस बयान से महागठबंधन में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं। संभवत: किशोर कुमार झा के इस बयान के बाद महागठबंधन में उथल-पुथल तेज हो गई है। खैर, यह देखना दिलचस्प रहेगा कि झा के बयान पर आरजेडी कैसे रिएक्ट करेगी।
70 सीटों की हो चुकी मांग
दरअलस, किशोर कुमार झा के बयान से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी सीटों की मांग पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने महागठबंधन में 70 सीटों की मांग रखी थी। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान, महागठबंधन में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें से कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सीट शेयरिंग के अलावा कांग्रेस की एक ओर मांग है। कांग्रेस की मांग है कि यदि बिहार में महागठबंधन सरकार बनने पर कांग्रेस से दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। खैर, चुनाव से पहले इस तरह की बयानबाजी और मांग होती रहती है। ऐसे में देखने यह होगा कि चुनाव से पहले क्या महागठबंधन में कांग्रेस की मांगे पूरी होती है या नहीं।
तारिक अनवर का बड़ा बयान
बता दें, कांग्रेस के दिग्गज नेता तारिक अनवर ने दिल्ली चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की हार पर बड़ा बयान दिया था। इस संबंध में तारिक अनवर ने 10 फरवरी को एक्स पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, "कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की जरूरत है। उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन की राजनीति करेंगे या अकेले चलेंगे। साथ ही, पार्टी के संगठन में मूलभूत परिवर्तन करना भी जरूरी हो गया है।" इसके बाद अब देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिर कांग्रेस हाईकमान किशोर कुमार झा और तारिक अनवर के बयान को किस नजरीये से देखते हैं।
Created On :   12 Feb 2025 6:05 PM IST