Delhi Politics: ' बीते 10 सालों से भ्रम, झूठ-भ्रष्टाचार फैलाने वाली राजनीति...,' बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत का AAP पर बड़ा आरोप

 बीते 10 सालों से भ्रम, झूठ-भ्रष्टाचार फैलाने वाली राजनीति..., बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत का AAP पर बड़ा आरोप
  • बीजेपी सांसद का आप पर बड़ा आरोप
  • रेखा गुप्ता के शपथग्रहण पर मकलजीत सहरावत का रिएक्शन
  • दिल्ली का सियासी पारा हाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथग्रहण पर भारतीय जनता पार्टी सांसद कमलजीत सहरावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। साथ ही, उन्होंने इससे पहले सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है। सांसद ने कहा कि अब तक आप सत्ता संभाल रही थी जो कि भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार फैलाती थी। अब दिल्ली की जनता ने बीजेपी पर भरोसा जता है। इतना ही नहीं बल्कि कमलजीत सहरावत ने दिल्ली के लिए भाजपा का विजन भी बताया है।

कमलजीत सहरावत का आप पर कड़ा प्रहार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली में भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार फैलाने वाली राजनीति AAP चला रही थी अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार आई है और पीएम मोदी पर लोगों ने अपना विश्वास दिखाया है और उन्हें दिल्ली सौंपी हैं। अब पीएम मोदी के विजन जो विकसित भारत है उसकी राजधानी विकसित दिल्ली बनाने की तरफ हमारी जो आज कैबिनेट गठन हुई है वो इस पर काम करेगी।

6 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता ने आज रामलीला मैदान में शपथ ली। इसी के साथ 6 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित एनडीए के कई दिग्गज नेता शामिल रहे। उनके साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और रविंद्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद के लिए शपथ ली।

Created On :   20 Feb 2025 6:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story