ग्वालियार में सिंधिया: 'भारत अमेरिका और यूरोपीय देश में एकमात्र ऐसा देश है जहां...', महिलाओं को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही ये बड़ी बात

भारत अमेरिका और यूरोपीय देश में एकमात्र ऐसा देश है जहां..., महिलाओं को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही ये बड़ी बात
  • ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • विश्विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लिया हिस्सा
  • मंच से छात्राओं को किया संबोधित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को मध्यप्रदेश के गवालियर पहुंचे। यहां उन्होंने विजयाराजे सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने भारत की अन्य विदेशों से तुलना की। सिंधिया ने कहा कि भारत अमेरिका और यूरोपीय देश में एकमात्र ऐसा देश है जहां पर 15% महिलाएं पायलट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी आजी अम्मा इस बात को कहती थी कि यदि देश को आगे बढ़ाना है, तो महिलाओं को पहली पंक्ति में आना होगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह देश के लिए भी गर्व की बात है कि अमेरिका और यूरोपीय देशों में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पर 15% महिला पायलट हैं, जो लड़ाकू विमान वर्तमान में पुरुष उड़ा रहे हैं, उन्हें देश की महिलाएं भी उड़ा रही हैं।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छात्रों से सवाल भी पूछा। उन्होंने पूछा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल पा रहा है या नहीं। छात्राओं ने कहा कि सरकार अच्छा कार्य कर रही है। इस पर सिंधिया ने यह भी कहा कि उन्हें आगे पढ़ाई जारी रखते हुए उच्च अधिकारी बनना है।

सोशल मीडिया पर शेयर की ये बात

वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बात साझा की। उन्होंने लिखा, "महाविद्यालय की हर छात्रा में मुझे अपनी आजी अम्मा, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की वही दूर दृष्टि दिखाई दी, एक ऐसे भारत की, जहां शिक्षित और सशक्त महिलाएं प्रगति की राह पर निरंतर अग्रसर हों और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।”

Created On :   24 March 2025 9:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story