दिल्ली: जल मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा यमुना की सफाई को लेकर हमारी सरकार गंभीर

- केजरीवाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
- तीन साल में यमुना के पानी का रंग बदलकर दिखाएंगे-जलंमंत्री गल्ल
- पूर्व की आप सरकार ने केवल दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यमुना नदी की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार के जल मंत्री परवेश साहिब सिंह ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए आज बुधवार को कहा इसे लेकर हमारी सरकार गंभीर है। तीन साल में यमुना के पानी का कलर बदलकर दिखाएंगे। सिंह ने आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार को कभी भी यमुना नदी की सफाई की चिंता नहीं रही। आप सरकार पर तंज कसते हुए सिंह ने कहा उन्होंने केवल अपने काम के लिए दूसरे को जिम्मेदार ठहराने का काम किया है।
जल मंत्री ने आज यमुना की सफाई अभियान का निरीक्षण किया । इसके बाद उन्होंने यमुना के पानी का रंग बदलने की बात कही। उन्होंने कहा जल्द यमुना नदी में बदलाव देखने को मिलेगा। जल मंत्री ने कहा कि यमुना में गिरने वाले सारे नालों के ऊपर लगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी)की क्षमता को बढाया जाएगा और नये एसटीपी लगाये जाएंगे।
दिल्ली सरकार के साथ पीएमओ ऑफिस भी यमुना की सफाई पर चिंता और निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा केजरीवाल केवल राजनीति करते थे सफाई नहीं करते थे। अब वो पंजाब में अपनी सरकार बचाने में लगे हुए है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा आप सरकार में हुए पापों की परत धीरे धीरे खलुेंगी उन्होंने कहा कई सालों से यमुना में छठ नहीं मनाया जाता था लेकिन इस बार बड़े स्तर पर यमुना किनारे छठ मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डीडीए यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण करेंगे। यमुना में फेरी चलने का काम काम चल रहा है, जिसमें एक ही पिक अप और एक ही जगह ड्रॉप होगा। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील है कि यमुना को साफ करने के लिए सहयोद दें।
Created On :   5 March 2025 6:57 PM IST