इफ्तार की सियासत: मुस्लिम वोटर्स को लुभाने की दौड़ जारी, नीतीश कुमार के बाद आज लालू यादव-चिराग पासवान देंगे इफ्तार की पार्टी

  • बिहार में सियासी पारा हाई
  • लालू यादव-चिराग पासवान आज देगें इफ्तार पार्टी
  • इसी साल होने हैं विधानसबा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में मुस्लिम वोटर्स को रिझाने की दौड़ शुरू हो गई है। बड़ी-बड़ी पार्टियों के नेता इफ्तार पार्टी दे रही हैं ताकि मुस्लिम वोटर्स को अपने पक्ष में किया जा सके। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में लगभग 18 परसेंट मुस्लिम आबादी है जो कि चुनाव के परिणाम को बदलने का माद्दा रखते हैं। यही वजह है कि आरजेडी, जेडीयू और लोजपा (रामविलास) जैसे दलों ने इफ्तार की पार्टियां आयोजित की हैं।

मुस्लिम पर क्यों है पार्टियों का फोकस?

विपक्ष का मानना है कि बीजेपी अपने बयानों से वोट पोलराइज कर सकती है। साथ ही फ्री बीज के जरिए भी वोटर्स को लुभाया जा सकता है। ऐसे में सिर्फ मुस्लिम वोटर्स ही वह कुंजी है जो बिहार की सत्ता की चाबी बन सकते हैं। इसलिए हर दल उन्हें अपने पक्ष में करना चाहता है। इसमें लालू प्रसाद यादव की आरजेडी भी पीछे नहीं है। खास बात ये है कि केंद्र के स्तर पर बीजेपी का साथ देने वाली पार्टियां जेडीयू और लोजपा (राम विलास पासवान) भी मुस्लिम वोटर्स को हाथ से निकलने नहीं देना चाहते। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार की राजनीति में इस बार यह तबका कितना मायने रखने वाला है।

लालू यादव-चिराग पासवान देंगे पार्टी

सोमवार (24 मार्च) को आरजेडी नेता लालू यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी के घर पर इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। इसमें राबड़ूी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव सहित अन्य नेता भी शामिल होंगे। वहीं, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज ही इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। माना जा रहा है कि इसमें नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं।

नीतीश कुमार ने कल दी थी पार्टी

जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार (23 मार्च) को पार्टी दी थी। जिसके बाद मुस्लिम संगठनों में नाराजगी देखने को मिली थी। उन्होंने कहा था कि धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Created On :   24 March 2025 4:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story