विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की थानेसर विधानसभा सीट से बीजेपी ने पिछले दो चुनाव जीतने वाले सुभाष सुधा पर जताया भरोसा

हरियाणा की थानेसर विधानसभा सीट से बीजेपी ने पिछले दो चुनाव जीतने वाले सुभाष सुधा पर जताया भरोसा
  • हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में आती है थानेसर विधानसभा सीट
  • 2019 ,2014 में जीते सुभाष सुधा
  • 2009 में आईएनएलडी अशोक कुमार अरोड़ा ने जीत दर्ज की

डिजिटल डेस्क, थानेसर। 90 विधानसभा सीट वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में थानेसर अहम विधानसभा सीट है, थानेसर एक सामान्य सीट है। थानेसर में पिछले दो चुनाव में बीजेपी की जीत होती आई है। लेकिन इस बार थानेसर विधानसभा सीट के नतीजे किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता तय करेगी।

बीजेपी का फिर से सुभाष सुधा पर भरोसा

बीजेपी ने अबकी बार फिर से 60 वर्षीय सुभाष सुधा को थानेसर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सुभाष सुधा देश राज के बेटे है।

थानेसर विधानसभा सीट की जनसंख्या

90 विधानसभा सीट वाले हरियाणा की थानेसर विधानसभा सीट हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में आती है। यह एक ऐतिहासिक शहर और तीर्थस्थल है। थानेसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली से करीब 160 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित है। 2011 की जनगणना के मुताबिक थानेसर की जनसंख्या 154,962 थी। जनसंख्या में पुरुषों की संख्या 55 फीसदी और महिलाओं की संख्या 45 फीसदी थी।

थानेसर विधानसभा सीट के नतीजे

2019 के विधानसभा सीट में बीजेपी प्रत्याशी सुभाष सुधा ने कांग्रेस के अशोक अरोड़ा को हराया था। इस बार थानेसर विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सुभाष सुधा और 2009 में आईएनएलडी अशोक कुमार अरोड़ा ने जीत दर्ज की थी।

Created On :   20 Sept 2024 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story