पोल ऑफ पोल्स: हरियाणा में 10 साल बाद बंपर जीत के साथ वापसी कर रही कांग्रेस, भाजपा का सत्ता से पत्ता साफ

हरियाणा में 10 साल बाद बंपर जीत के साथ वापसी कर रही कांग्रेस, भाजपा का सत्ता से पत्ता साफ
  • हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव का मतदान
  • चुनावों को लेकर सामने आए एग्जिट पोल के नतीजे
  • जानें हरियाणा में कांग्रेस और भाजापा को मिल रही कितनी सीट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद शनिवार देश शाम एग्जिट पोल के आकंड़े सामने आए। इसमें ज्यादातर न्यूज चैनल के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से ज्यादातर पर कांग्रेस जीत रही है। जबकि, राज्य में 10 सालों के बाद भाजपा की बड़ी हार होती दिखाई दे रही है।

हरियाणा में राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होने है। इसे पहले दैनिक भास्कर, ध्रव रिसर्च, पी-मार्क, पीपुल्स पल्स, रिपब्लिक भारत Matrize, इंडिया टुडे C वोटर के एग्जिट पोल ने सीटों को लेकर आंकड़े जारी किए हैं। इन एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, हरियाणा की सत्ता में इस बार कांग्रेस की वापसी होने जा रही है।

दैनिक भास्कर

हरियाणा में विधानसभा सीटों के नतीजों पर दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल में आंकड़े जारी किए हैं। इन नतीजों के मुताबिक राज्य में कांग्रेस की जीत होती नजर आ रहे हैं। एग्जिट पोल में भाजपा को 15 से 29 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि, कांग्रेस को 44 से 54 सीटों मिलने का अनुमान लगाया गया है। जेजेपी की बात करें तो पार्टी के पाले में 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आईएनएलडी को 1 से 5 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी को 0 से 1 और अन्य को 4 से 9 सीटें मिलने वाली है।

ध्रुव रिसर्ज

इसके अलावा ध्रुव सिसर्च ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आंकड़े जारी किए। इसमें भी कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 22 से 32 सीट मिलने की संभावना जताई गई। जबकि, कांग्रेस को 50 से 64 सीट पर जीत का अनुमान जताया गया है। हालांकि, जेजेपी, INLD और AAP के पाले में एक भी सीट नहीं मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य को 2 से 5 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है।

P-Marq

P-Marq ने अपने एग्जिट पोल में आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ो की मानें तो राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। एग्जिट पोल में भाजपा को 27 से 35, कांग्रेस को 51 से 61 सीटें पर जीत का दावा किया गया है। जबकि, जेजेपी, AAP के पाले में 0 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा आईएनएलडी को 3 से 6 सीटें जीतने की संभावना जताई गई है।

पीपुल्स पल्स

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस के जीतने की पुष्टि की गई है। इसमें भाजपा को 20 से 32 सीटें मिलने का दावा किया गया है। वहीं, कांग्रेस को 49 से 60 सीटें मिलने की संभावना जताई गई। जेजेपी के पाले में 0 से 1 सीटें मिलने का दावा किया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिल रही है। वहीं, अन्य के खाते में 3 से 5 मिलने की संभावना जताई है।

Republic Bharat-Matrize

इस एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस की वापसी होने जा रही है। इसमें भाजपा को 18 से 24 सीटें जीत रही है। जबकि, कांग्रेस को 55 से 62 सीटे मिल रही है। इसके अलावा जेजेपी को 0 से 3 सीटें मिल सकती है। वहीं, INLD को 3 से 6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि, अन्य के पाले में 2 से 5 सीटें मिल रही है।

इंडिया टुडे C वोटर एग्जिट पोल

इंडिया टुडे C वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा की सत्ता में कांग्रेस शानदार वापसी कर रही है। कांग्रेस को 50 से 58 सीटों पर जीत मिल रही है। जबकि, भाजपा को 20 से 28 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को 0 से 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य और निर्दलीय के पाले में 10 से 14 सीटें मिल रही है।

Created On :   5 Oct 2024 6:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story