हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की सरकार बनने पर युवा चेहरे को मिलेगी CM की कमान? जानें दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जवाब

कांग्रेस की सरकार बनने पर युवा चेहरे को मिलेगी CM की कमान? जानें दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जवाब
  • हरियाणा में कल घोषित होंगे विधानसभा चुनाव का परिणाम
  • कांग्रेस में युवा सीएम बनने पर हो रही चर्चा
  • जानें दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जवाब

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे सामे आने वाले हैं। इससे पहले न्यूज चैनल और कई एजेंसियों के एग्जिट पोल के आकंड़े सामने आए थे। इनमें ज्यादातर से ज्यादातर एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया था। जबकि, राज्य की मौजूदा सत्ताधारी भाजपा के हैट्रीक टूटने का दावा किया गया था। इन सबके के बीच अब कांग्रेस के युवा नेता और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान सामने आया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हरियाणा में 10 साल के बाद कांग्रेस का कमबैक होने जा रहा है। राज्य की जनता ने कांग्रेस को बड़े विश्वास के साथ समर्थन दिया है।

मीडिया से इंटरव्यू के दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा से देश में उठी रही युवा नेता के नेतृत्व की मांग पर उनके हरियाणा के सीएम फेस बनने पर सवाल पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अपनी एक प्रणाली प्रक्रिया है। यह दश्कों से चली आ रही है। इसके आधार पर कांग्रेस हाईकमान फैसला लेती है। हमारा उद्देश्य पद की मांग नहीं बल्कि कांग्रेस की सरकार को लाकर बदलाव करना रहा है।

देश में कांग्रेस की लहर का किया दावा

इस दौरान उन्होंने दीपेंद्र सिंह हु्ड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूरी सच्चाई और ईमानदारी से पूरे देश में लड़ी, उससे देश में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बना। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इससे पूरे उत्तर भआरत में उसका एक संदेश जाएगा। हमारा लक्ष्य कामयाब होगा। राहुल गांधी के हाथों हरियाणा मजबूत होगा।

कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा

इसके बाद कांग्रेस नेता से लोकसभा चुनाव के बाद उनके कॉन्फिडेंस और उनकी यात्रा को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे अंदर कॉन्फिडेंस धरातल से जुड़े रहने की वजह से आया है। हम पांच साल 365 दिन लोगों के बीच में रहते हैं। हमें लोगों की भावनाओं के बारे में पता था। इस बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाएगी। हरियाणा में नई शुरूआत के लिए लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डाला है। हरियाणा आगे जाए, एक उज्जवल भविष्य की ओर से आगे जाए। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए जनता ने मतदान किया है।

Created On :   7 Oct 2024 2:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story