हरियाणा बजट 2025: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2100, 50 लाख युवाओं को रोजगार, खिलाड़ियों के लिए भी बड़ा एलान, क्या है बजट में खास?

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2100, 50 लाख युवाओं को रोजगार, खिलाड़ियों के लिए भी बड़ा एलान, क्या है बजट में खास?
  • हरियाणा का कुल बजट 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ रुपये
  • महिलाओं पर खास फोकस
  • ओलंपिक के मेडलिस्ट खिलाड़ियों को मिलेगा लोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैन ने सोमवार (17 मार्च) को विधानसभा में बजट पेश किया। इस बार का कुल बजट 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ रुपये पेश किया गया है। हरियाणा बजट 2025-26 में महिलाओं का खास फोकस किया है। हरियाणा की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 'लाडो लक्ष्मी योजना' के लिए 5,000 करोंड़ की राशि आवंटित की गई है। इससे महिलाओं को जीवन बिताने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा ओलंपिक के खिलाड़ियों और युवाओं के रोजगार पर भी सरकार ने फोकस किया है।

इस बजट में क्या खास?

'लाडो लक्ष्मी योजना' के लिए 5,000 करोंड़ की राशि आवंटित

हरियाणा सरकार ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ी को 10 लाख की राशि दी जाएगा जिससे वह बिजनेस कर सकें।

खिलाड़ियों की डाइट मनी 400 से बढ़ाकर 500 प्रति दिन की जाएगी।

एकेडमी खोलने के लिए ओलंपिक खिलाड़ियों को 2 परसेंट सब्सिड़ी के साथ दिया जाएगा 5 करोड़ का लोन

50 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरियां

अनिल विज की बजट पर प्रतिक्रिया

हरियाणा के बजट पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह भविष्यदर्शी बजट पेश किया गया है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसको तैयार करने से पहले मुख्यमंत्री के पास करीब 11,000 सुझाव आए हैं। उनका अध्ययन करने के बाद ये बजट तैयार किया गया है। हरियाणा के हर कोने में हर वर्ग तक विकास पहुंचाने के लिए हर क्षेत्र में प्रावधान किए गए हैं। मैंने कई बजट देखे हैं। मुझे लगता है कि ये सबसे अच्छा बजट है।

'विपक्ष का काम है आलोचना करना'

हरियाणा प्रदेश के बजट पर हरियाणा सरकार के मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बहुत अच्छा बजट मुख्यमंत्री ने पेश किया है। गौ अभ्यारण बनाने की घोषणा हुई है। विपक्ष का काम ही आलोचना करना है।

Created On :   17 March 2025 12:52 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story