महाराष्ट्र ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट मामला: भंडारा जिले के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत, कई घायल

भंडारा जिले के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत, कई घायल
  • भंडारा जिले के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में लगी आग
  • ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत
  • ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से हड़कंप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को एक ऑर्डिनेंस फैक्टी में आग लग गई। जिसके चलते बड़ा धमाका देखने को मिला। इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही, कई लोग घायल भी हुए हैं। यह ब्लास्ट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 8 लोगों के मौत की जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट पर कहा, "भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं।" केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आग की लपटे दूर से देखी जा रही है। आग काफी भयानक बताई जा रही है। इसके अलावा कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें हथियार बनाने वाले भारी सामान के टुकड़े आसपास बिखरे दिखाई दे रहे हैं। ब्लास्ट होने के चलते काला धुआं दूर से आसमान में देखा जा रहा है।

आग के बाद हुआ जोरदार धमाका

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में पहले आग लगी। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। जिसके चलते कई लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। साथ ही, राहत-बचाव का काम जारी है। एंबुलेंस की मदद से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज काफी तेज थी। जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गई। आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। अब घटनास्थल पर स्थानीय लोग भारी संख्या में जमा हो गए हैं। साथ ही, ये लोग फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

देवेंद्र फडणवीस का बयान

कुछ देर पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भंडारा स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर कहा, "भंडारा जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 मजदूरों के फंसे होने की खबर है। 5 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की मदद की जा रही है। बचाव कार्य के लिए SDRF और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव कार्य में लगा हुआ है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमों को तैयार रखा गया है। मैं इस घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

क्या होती है ऑर्डिनेंस फैक्ट्री?

इस तरह फैक्ट्री में रक्षा से जुड़े काम होते हैं। ये सभी फैक्ट्री रक्षा मंत्रालय के लिए काम करती है। यहां रक्षा में इस्तेमाल करने वाला सामान बनाया जाता है।

Created On :   24 Jan 2025 4:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story