हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस के घोषणापत्र में दावों की भाजपा ने उड़ाई खिल्ली, ओपी धनखड़ ने कहा - 'ये ठीक वैसे ही जैसे घर में कोई...'

कांग्रेस के घोषणापत्र में दावों की भाजपा ने उड़ाई खिल्ली, ओपी धनखड़ ने कहा - ये ठीक वैसे ही जैसे घर में कोई...
  • हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव
  • 8 अक्टूबर को घोषित होंगे नतीजे
  • राज्य में कांग्रेस-भाजपा में कड़ा मुकाबला

डिजिटल डेस्क, चंड़ीगढ़। कांग्रेस ने शनिवार को हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी घोषणापत्र जारी किया था। इसके बाद कांग्रेस के इस घोषणापत्रा पर राज्य की सत्ताधारी भाजपा जमकर आड़े हाथों ले रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने तंज भरे अंदाज में कहा, "कांग्रेस का पहले वाला मेनिफेस्टो नहीं चला।" उन्होंने कहा, ''ये ठीक वैसे ही जैसे घर में कोई सब्जी बने उसमें टेस्ट ना आए तो भाग दौड़ के नई सब्जी बनाओ, लेकिन तब तक उसका टेस्ट खत्म हो जाता है।

बादली के हसनपुरा गांव में ओम प्रकाश धनखड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। भाजपा समाज के हर वर्ग का सम्मान करती है। बता दें, इस बार हरियाणा के बादली सीट से कैंडिडेट हैं। प्रजापति समाज ने धनखड़ को समर्थन देने की घोषणा की है। धनखड़ ने कहा, "कांग्रेस ने बैकवर्ड क्लास के लिए कुछ नहीं किया। राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी ने हर वर्ग का सम्मान किया है।" इसके बाद ओमप्रकाश ने प्रजापति समाज से समर्थन मिलने पर आभार प्रकट किया है।

कांग्रेस का घोषणापत्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में बड़ा दावे किए हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने सुपर स्पेशालिटी अस्पताल बनाने का वादा किया है। कांग्रेस ने इलाज के लिए भी 25 लाख रुपये के मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। साथ ही, कृषि कल्याण और खेतिहार मजदूर के लिए योजना शुरू करने का वादा किया है। इतना ही नहीं बल्कि एमएसपी की भी गारंटी दी है।

नौकिरयों को लेकर किया दावा

कांग्रेस ने अपने घोषणपत्र में कहा है कि वह नौकरियों के लिए एक कैलेंडर जारी करने का दावा किया है। इसके कैलेंडर के जरिए से पता चल सकेगा कि कब कौनसा एग्जाम होने वाला है। घोषणापत्र में डंकी के जरिए पलायन करने वालों के लिए एक विभाग गठित करने की भी गारंटी दी गई है। साथ ही हरियाणा में मकान और प्लॉट की गारंटी भी दी है। इसके अलावा अनुसूचित जाति आयोग बनाने की भी गारंटी दी गई है।

Created On :   29 Sept 2024 4:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story