बिहार: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने किया तीखा प्रहार

- आरजेडी के विधायक चंद्रशेखर ने साधा निशाना
- आरजेडी नेता ने शास्त्री के बयान को संविधान विरोधी बताया
- बिहार में अगर हमें रोका जाएगा, हम उतना आकर और कथा करेंगे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के चीफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र और हिंदुत्व के प्रचारक पर आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने तीखा प्रहार किया ।आरजेडी नेता ने बाबा के बयान को संविधान विरोधी कहा है।
हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर बागेश्वर धाम के चीफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और आरजेडी नेता चंद्रशेखर आमने-सामने आ गए हैं। बाबा बागेश्वर ने अपने आपको हिंदुत्व का प्रचारक बताते हुए कहा कि वह हिंदुओं के अधिकारों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे।
आपको बता दें बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार में कथा करने पहुंचे हैं, यहां शास्त्री ने अपने आपको किसी राजनैतिक दल का न बताते हुए हम हिंदुत्व के प्रचारक हैं, जब तक हमारे प्राण रहेंगे, हम हिंदुओं के लिए जिएंगे और हिंदुओं के लिए मरेंगे। बाबा ने कहा हम हिंदुओं को जगाने के लिए आए हैं। हम भारत को बंटने नहीं देंगे। हम हिंदुओं को कम नहीं होने देंगे। शास्त्री का कहना है दुनिया में 65 मुसलमान देश हैं, दुनिया के किसी भी देश से मुसलमानों को निकाला जाएगा तो ,जो उनका स्वागत 65 देशों में से कोई देश कर लेगा। लेकिन सूरीनाम, पाकिस्तान, भारत, नेपाल,फिजी और मॉरीशस से अगर हिंदुओं को निकाल दिया जाएगा तो हिंदू कहां जाएगा?
बिहार में आने को लेकर शास्त्री ने कहा हमें बिहार में जितना रोका जाएगा, हम उतना और अधिक आकर कथा करेंगे। मैं यहां घर भी बना लूंगा। वो यहीं नहीं रूके ,इससे आगे उन्होंने मरने पर बिहार में पुनर्जन्म होने की बात कही।
चंद्रशेखर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को जेल में डाल देना चाहिए। वो संविधान विरोधी बात करता हैं। उन्होंने कहा कि क्या हमारा संविधान हिंदू राष्ट्र बनाने की इजाजत देता है।उन्होंने शास्त्री को राम रहीम और आसाराम वाली श्रेणी का बाबा ठहरा दिया। इनकी अंदरूनी जांच होगी तो बाबा के बारे में सब पता चल जाएगा।
Created On :   7 March 2025 6:24 PM IST