दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस, क्या है वजह? करारी हार के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने तोड़ी चुप्पी

एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस, क्या है वजह? करारी हार के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने तोड़ी चुप्पी
  • देवेंद्र यादव ने बताई कांग्रेस की हार की वजह
  • दिल्लीवासियों को कहा धन्यवाद
  • प्रदेश अध्यक्ष ने की उम्मीदवारों की सराहना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्हें कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है। यादव ने सभी उम्मीदवारों की सराहना करते हुए कहा कि सभी प्रत्याशियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही, उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वोट कैसे कटे? उनका कहना कि कांग्रेस, दलितों और अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करने में नाकाम रही है। यही वजह है कि पार्टी के काफी वोट कटे हैं।

कैसे कटे कांग्रेस के वोट?

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही पिछड़े समुदायों और अल्पसंख्यकों के लिए लड़ाई लड़ी है। उनकी पार्टी ने सही उम्मीदवार उतारे और उन्हें कांग्रेस केडर पर गर्व है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 6.5 वोट प्रतिशत मिला है। यादव ने कहा कि बेशक दलितों और अल्पसंख्यक वर्ग दोनो वर्गो के वोट कांग्रेस को नही मिले, जो आम आदमी पार्टी के पास चले गए। शायद हम जनता को यह नहीं बता सके कि कांग्रेस सरकार बना सकती है।

देवेंद्र यादव ने किया दिल्ली की जनता का धन्यवाद

देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा अनुसार दलितों, अल्पसंख्यकों, वंचितों, गरीबों और जमीनी स्तर से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के हक की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही गरीबों और वंचितों के लिए लड़ाई लड़ी है और आगे भी यह लड़ाई जारी रखेगी।

दिल्ली में कांग्रस को कितनी सीटें मिली?

दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी की सत्ता हासिल कर ली। कुल 70 सीटों में से बीजेपी के खाते में 48 सीटें आई। 22 सीटों के सात आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गाया। वहीं, कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला। पार्टी ने एक भी सीट नहीं जीती। यहां देखें चुनाव आयोग के आंकड़े-

Created On :   11 Feb 2025 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story