बिहार बजट सत्र 2025: विधानसभा में गरजे डिप्टी CM सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव को 'बउआ' कहकर बुलाया

विधानसभा में गरजे डिप्टी CM सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव को बउआ कहकर बुलाया
  • बिहार में जारी है बजट सत्र
  • डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हमला
  • तेजस्वी यादव को बताया बउआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार किया। उन्होंने तेजस्वी यादव को 'बउआ' बताते हुए कहा कि उन्हें जो लिखकर दिया जाता है, वे उसे ही पढ़ देते हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट पर चल रही चर्चा के बाद सरकार का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की।

सम्राट चौधरी ने दिया बयान

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को साल 2005 में खटारा गाड़ी मिली थी, जिसे उन्होंने मर्सिडीज में बदल दिया। वह 20 सालों से बिहार को सींच रहे हैं। उनके नेतृत्व में बिहार हर मानक पर तेजी से विकास कर रहा है।

तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 34 साल के हैं और 74 साल के नीतीश कुमार की बराबरी करना चाहते हैं। 74 साल में नीतीश कुमार आज जो काम कर देंगे, वह 34 साल के तेजस्वी यादव नहीं कर पाएंगे।

तेजस्वी यादव ने किया पलटवार

उप मुख्यमंत्री ने कहा, "बिहार के विकास में लालू यादव का कोई योगदान नहीं है। विपक्ष ने कहा है कि राशि खर्च नहीं होती, जो सफेद झूठ है। सच्चाई है कि हम लोग 95 से 98 फीसदी राशि खर्च करते आ रहे हैं। हमारी सरकार 12 लाख सरकारी नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार देने जा रही है।"

उन्होंने तेजस्वी यादव पर मेडिकल कॉलेज खोलने पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे झूठ फैला रहे हैं। लालू यादव के शासनकाल में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं खुला। अब बिहार सरकार सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है।

उन्होंने तेजस्वी यादव पर मेडिकल कॉलेज खोलने पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे झूठ फैला रहे हैं। लालू यादव के शासनकाल में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं खुला। अब बिहार सरकार सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है।

Created On :   7 March 2025 12:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story